{"_id":"67c96253fa98aaab5704ab3e","slug":"viral-video-hair-stylist-and-baby-girl-cute-video-hair-cut-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: शख्स ने हाथों से किया ऐसा जादू, अपना ही चेहरा देख मुस्कुराने लगी बच्ची, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: शख्स ने हाथों से किया ऐसा जादू, अपना ही चेहरा देख मुस्कुराने लगी बच्ची, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल
Thu, 06 Mar 2025 02:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:22 PM IST
सार
Viral Video: वायरल वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा। दरअसल, यह वायरल वीडियो एक हेयर सैलून का है। यहां पर एक बच्ची अपना बाल कटवाने के लिए पहुंची है। इस दौरान बच्ची और नाई इशारों में बात करते हैं, दोनों का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
शख्स ने हाथों से किया ऐसा जादू, अपना ही चेहरा देख मुस्कुराने लगी बच्ची
- फोटो : Instagram/rajpoptani_surat
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। यहां पर आपको शादी से लेकर मारपीट तक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इंटरनेट पर मासूम बच्चे के डांस और उनकी स्टाइल के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा। दरअसल, यह वायरल वीडियो एक हेयर सैलून का है। यहां पर एक बच्ची अपना बाल कटवाने के लिए पहुंची है। इस दौरान बच्ची और नाई इशारों में बात करते हैं, दोनों का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको भी इनका अंदाज काफी पसंद आएगा।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं हेयर स्टाइलिस्ट मासूमी बच्ची से इंशारों में ही पूछता है कि किस तरह का बाल काटना है। इसके जवाब में बच्ची भी इशारों में ही हेयर स्टाइलिस्ट को जवाब देती है। बच्ची के बालों पर कैंची रखकर हेयर स्टाइलिस्ट पूछता है कि काट दूं, तो बच्ची भी इशारों में जवाब देती है। हेयर स्टाइलिस्ट और मासूम बच्ची का इशारों में बात करने का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Ajab-Gajab: दो प्रेमियों को मिलाता है ये अनोखा पेड़, जानिए 100 साल पुराने जर्मनी के इस मेलबॉक्स की कहानी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rajpoptani_surat नाम के अकाउंट से इस वीडियो को हाल ही शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बच्ची बहुत प्यारी लग रही है। बाल कटने के बाद वह बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही है।
View this post on Instagram
Japan Interesting Facts: 10 बातें जो दुनिया में जापान को बनाती हैं सबसे अलग, जानकर नहीं होगा यकीन
इस वायरल वीडियो को लाखों देख चुके हैं, जबिक तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग मासूम बच्ची पर अपना प्यार लूटा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा गाना चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। बाल कटने के बाद बच्ची बेहद खूबसूरत दिख रही है।