फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Scientists genetically engineer mice with thick hair like the extinct woolly mammoth

Zara Hatke: क्या पृथ्वी पर फिर दिखेंगे विलुप्त विशालकाय हाथी? वैज्ञानिकों को मिली ये बड़ी सफलता

Thu, 06 Mar 2025 03:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

Woolly Mouse: वैज्ञानिकों ने हजारों साल पहले विलुप्त हो चुके हाथी जैसे दिखने वाले मैमथ को फिर जीवित करने की कोशिश की, लेकिन इसकी जगह उन्होंने वूली चूहा यानी ऊनी चूहा बना दिया है। 

विज्ञापन
Scientists genetically engineer mice with thick hair like the extinct woolly mammoth
क्या पृथ्वी पर फिर दिखेंगे विलुप्त विशालकाय हाथी? - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Woolly Mouse: वैज्ञानिकों ने हजारों साल पहले विलुप्त हो चुके हाथी जैसे दिखने वाले मैमथ को फिर जीवित करने की कोशिश की, लेकिन इसकी जगह उन्होंने वूली चूहा यानी ऊनी चूहा बना दिया है। वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में घने बालों वाले चूहे को जन्म देने में सफलता हासिल की है। टेक्सास की एक बायोटेक कंपनी ने साल 2021 में विलुप्त हो चुके वूली मैमथ को फिर से जीवन करने की घोषणा की थी। हालांकि, वैज्ञानिकों ने चूहों के सात जीन बदलने के बाद घने बालों वाला चूहा बनाया है। इसका नाम कोलॉसल वूली माउस रखा गया है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि इस छोटे चूहे का जन्म एक ऐतिहासिक सफलता है, क्योंकि यह विलुप्त जीवों को पृथ्वी पर दोबारा लाने का माध्यम हो सकते हैं। कोलोसल बायोसाइंसेज के शोधकर्ताओं ने यह खोज की है। यह निजी कंपनी मैमथ और अन्य विलुप्त जानवरों को फिर से जीवित करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लैब में जन्म लेने वाले चूहे के घुंघराले बाल हैं। यह एक सामान्य लैब माउस की तुलना में तीन गुना लंबे हैं। जेनेटिकली इंजीनियर्ड चूहे सामान्य लैब चूहों की तुलना में रंग में हल्के होते हैं। आनुवंशिक रूप से संशोधित चूहे में कई मैमथ जैसे लक्षण हैं। मैमथ हजारों साल पहले विलुप्त हो चुके हैं, जो एक विशाल जीव थे। यह करीब 4000 साल पहले विलुप्त हो गया था। इसलिए चूहे का बहुत बड़ा प्रभाव हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral: शख्स ने हाथों से किया ऐसा जादू, अपना ही चेहरा देख मुस्कुराने लगी बच्ची, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल

Scientists genetically engineer mice with thick hair like the extinct woolly mammoth
वैज्ञानिकों ने विलुप्त विशालकाय हाथी की जगह बनाया घने बालों वाला चूहा - फोटो : Adobe Stock

वैज्ञानिकों को कैसे मिली सफलता

कोलोसल ने बताया कि ऊनी चूहा बनाने के लिए उन्होंने आनुवंशिक वेरिएंट की पहचान की थी। इसमें मैमथ अपने सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार, एशियाई हाथी से अलग थे। कंपनी के वैज्ञानिकों ने इसके बाद बालों की लंबाई, मोटाई, बनावट, रंग और शरीर की चर्बी से संबंधित 10 वेरिएंट की पहचान की, जो लैब चूहे में समान, ज्ञात डीएनए वेरिएंट के अनुरूप थे। 

Ajab-Gajab: दो प्रेमियों को मिलाता है ये अनोखा पेड़, जानिए 100 साल पुराने जर्मनी के इस मेलबॉक्स की कहानी

वैज्ञानिकों ने फाइब्रोब्लास्ट ग्रोथ फैक्टर 5 नामक जीन को लक्षित किया। इससे लंबे और घने बाल बनते हैं। वैज्ञानिकों की तरफ से ऊनी बालों की बनावट, लहरदार कोट और घुंघराले मूंछें बनाने के लिए बाल कूप विकास और संरचना से संबंधित तीन जीनों को बदला गया, तो वहीं सुनहरे बालों के लिए मेलानोकोर्टिन 1 रिसेप्टर जीन को लक्षित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed