फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   lucknow bike borne man shoots street dog with rifle cctv footage viral police investigating

भौंकने पर बाइक सवार ने राइफल से कुत्ते को मारी गोली, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

Wed, 07 Oct 2026 05:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 07 Oct 2026 05:38 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को कुत्ते को राइफल से गोली मारते हुए दिख रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
lucknow bike borne man shoots street dog with rifle cctv footage viral police investigating
भौंकने पर बाइक सवार ने राइफल से कुत्ते को मारी गोली - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर राजधानी लखनऊ का एक हैरान करने वाल वीडियो सामने आया है। यहां पर राजाजीपुरम में आवारा कुत्ते के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। राजाजीपुरम में एक बाइक सवार युवक ने राइफल से बेजुबान जानवर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे ब्लॉक-सी स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल और विशन ऑप्टिकल के नजदीक की यह घटना है। वायरल वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि नीली वर्दी पहने एक अज्ञात बाइक सवार कंधे पर राइफल टांगकर सड़क जा रहा है। इस दौरान सड़क किनारे घूम रहे कुत्ते भौंकने लगते हैं। 
विज्ञापन


कुत्तों को भौंकता देख शख्स अचानक मोटरसाइकिल रोक देता है और नीचे उतरकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद उसने बेहद शांति से अपनी जेब से एक कारतूस निकाली और उसे अपनी राइफल में करके बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे एक कुत्ते को गोली मार देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी गाने पर बहू ने लगाए लटके-झटके, जेठ जी ने भी मिलाए कदम तो वायरल हुआ वीडियो

क्या नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणी होगी सच? रूस से आई डरावनी खबर के बाद भविष्यवक्ता का ये दावा हुआ वायरल

गोली लगते ही कुत्ता वहीं गिरकर मर जाता है और आरोपी बाइक चालू कर मौके से फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक संस्था ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में फायरिंग और पशु हत्या का मामला सामने आने पर पशु संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था की टीम मौक पर पहुंची।

रात के अंधेरे में साइकिल सवार को अकेला देख रुकी कार, ड्राइवर ने जो किया उसकी हो रही तारीफ


संस्था की संचालिका और एक एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट ने तालकटोरा थाने में लिखित तहरीर दी है और आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed