{"_id":"6a644ec667d66c8863000a44","slug":"little-newborn-baby-goes-viral-and-refuses-to-let-go-of-doctors-stethoscope-video-viral-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जन्म के कुछ ही सेकंड बाद नवजात ने किया ऐसा कारनामा, वीडियो हुआ सुपर वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जन्म के कुछ ही सेकंड बाद नवजात ने किया ऐसा कारनामा, वीडियो हुआ सुपर वायरल
Sat, 25 Jul 2026 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:21 AM IST
सार
Video: सोशल मीडिया पर एक नवजात शिशु का क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर जैसे ही बच्चे की जांच के लिए स्टेथेस्कोप उसके पास लाते हैं, वह उसे अपने नन्हे हाथों से इतनी मजबूती से पकड़ लेता है कि डॉक्टर की कोशिश के बावजूद उसे छोड़ता नहीं। आखिरकार डॉक्टर भी मुस्कुराते हुए स्टेथेस्कोप उसी के हाथ में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
नवजात बच्चे के साथ डॉक्टर की चली खींचतान
- फोटो : @itsbigsoso
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसी होती हैं जो अपनी मासूमियत और अनोखे पल की वजह से लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जन्म के कुछ ही पल बाद एक नवजात शिशु अपने मजेदार अंदाज से सभी का दिल जीत लेता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में अस्पताल का एक दृश्य दिखाई देता है, जहां एक नवजात शिशु बेड पर लेटा हुआ है। इसी दौरान डॉक्टर उसकी नियमित जांच के लिए जैसे ही स्टेथेस्कोप उसके पास लाते हैं, बच्चा फौरन अपने नन्हे हाथों से उसे मजबूती से पकड़ लेता है। दिलचस्प बात यह है कि डॉक्टर जब स्टेथेस्कोप वापस लेने की कोशिश करते हैं, तब भी बच्चा अपनी पकड़ ढीली नहीं करता। कुछ पल तक दोनों के बीच जैसे एक मजेदार खींचतान चलती रहती है। आखिरकार डॉक्टर भी बच्चे की मजबूत पकड़ देखकर मुस्कुरा देते हैं और स्टेथेस्कोप उसी के हाथ में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
नवजात बच्चे के साथ डॉक्टर की चली खींचतान
पहली नजर में यह सीन लोगों को बेहद मजेदार और हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन मेडिकल एक्पर्ट के अनुसार इसमें सब कुछ नॉर्मल ही है। जन्म के बाद नवजात शिशुओं में ग्रास्प रिफ्लेक्स स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है। इसी रिफ्लेक्स की जांच के लिए डॉक्टर अक्सर बच्चे की हथेली में अपनी उंगली या कोई हल्की वस्तु रखते हैं, ताकि उसके न्यूरोलॉजिकल रिस्पॉन्स देखा जा सके।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स बच्चे की मासूम हरकत पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बच्चा तो पैदा होते ही बाहुबली मोड में आ गया।" वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "बच्चा डॉक्टर से कह रहा होगा कि मम्मी के पेट के अंदर ही ठीक था, बाहर क्यों निकाला।" बच्चे की मासूमियत और मजबूत पकड़ ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।