Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Little Girl Was Dancing But Pet Dog Disturb She Beats It Lovingly And Video Went Viral

डॉगी की शरारत ने बिगाड़ दी बच्ची की रील, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल

Tue, 10 Nov 2026 09:23 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 10 Nov 2026 09:23 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक बच्ची और डाॅगी का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें डाॅगी ने रील बना रही बच्ची के साथ ऐसी शरारत की कि माहौल बदल गया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Little Girl Was Dancing But Pet Dog Disturb She Beats It Lovingly And Video Went Viral
डॉगी की शरारत ने बिगाड़ दी बच्ची की रील, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल - फोटो : instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी बच्ची और उसके पालतू कुत्ते का मजेदार वीडियो चर्चा में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची अपनी डांस रील बनाने में व्यस्त है, लेकिन तभी उसका नन्हा डॉगी ऐसी शरारत करता है कि पूरी रिकॉर्डिंग बिगड़ जाती है। इस क्यूट नोकझोंक को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


दरअसल, पहाड़ों में रहने वाली बच्ची अपनी डांस रील रिकॉर्ड कर रही थीं। उन्होंने गाना लगाया और कैमरे के सामने डांस करना शुरू कर दिया। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी उनके पालतू डॉगी भी वीडियो में एंट्री हो जाती है।
विज्ञापन


डॉगी बच्ची का पायजामा खींचने लगता है। बच्ची कई बार पैर से उसे हटाने की कोशिश करती है, लेकिन शरारती डॉगी अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं है। आखिरकार बच्ची का सब्र जवाब दे जाता है और वह डॉगी के पीछे दौड़ पड़ती है। इसके बाद दोनों के बीच ऐसी प्यारी नोकझोंक शुरू होती है कि डांस रील की जगह कैमरे में आसमान और जमीन नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram


ग्लैमर की आड़ में खेलती थीं मौत का खेल: इतिहास की 9 महिला जासूसों के कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान

डांस रील नहीं बनी, लेकिन वीडियो हुआ वायरल

वीडियो की सबसे खास बात यह है कि जिस डांस को रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा ऑन किया गया था, वह तो हो ही नहीं पाया, लेकिन डॉगी और बच्ची की मस्ती ने वीडियो को सोशल मीडिया पर हिट बना दिया। इस पर अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

6.5 किलो सोना बिछाकर बनाई रंगोली, हार, चूड़ियों और अंगूठियों से तैयार इस डिजाइन ने सबको किया हैरान

वीडियो पर सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, छोटी हाइट, बड़ी फाइट। वहीं एक अन्य ने कहा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया। कुछ लोगों का वीडियो का सबसे बेहतरीन हिस्सा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed