फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Lion Attack Video ahmedabad gujarat lion attack on man saved by villagers video goes viral

Lion Attack Video: शेर ने शख्स पर किया खतरनाक हमला, जबड़े में दबोचे रखा हाथ, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह

Tue, 07 Jul 2026 11:26 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 07 Jul 2026 11:26 AM IST
सार

Lion Attack Video: गुजरात के भावनगर जिले से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शेर ने एक शख्स पर हमला कर दिया है और उसे हाथ को अपने जबड़े में दबोचे हुए है। 

विज्ञापन
Lion Attack Video ahmedabad gujarat lion attack on man saved by villagers video goes viral
शेर ने शख्स पर किया खतरनाक हमला, जबड़े में दबोचे रखा हाथ, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह - फोटो : एक्स

विस्तार

Lion Attack Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शेर ने एक आदमी पर हमला कर दिया है। आदमी के ऊपर बैठकर शेर ने उसके हाथ अपने जबड़े में दबोचा हुआ है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


कहां का है मामला? 

वायरल वीडियो में दिख रही घटना गुजरात के भावनगर जिले की है। यहां पर लिताना तालुका के गरजिया गांव में एक शेर ने अचानक पशुपालक पर हमला बोल दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह भावनगर जिले के पालिताना तालुका के गरजिया गांव के पास शेर ने हमला बोला। गांव के बाहरी इलाके में रहने वाले कालूभाई भोगभाई गामरा नाम के किसान पर घर के पास शेर ने हमला कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Monsoon Delhi: क्यों दिल्ली में बादल होने पर भी नहीं हो रही है बारिश? जानिए आखिर क्या है वैज्ञानिक वजह
 

UAE Train: यएई में पहली बार ट्रेन की हुई शुरुआत, अंदर से दिखती है इतनी शानदार और मिलती हैं ये सुविधाएं

कैसे बची जान?

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने पत्थर मारकर पशुपालक की जान बचाई। शेर के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायल किसान को पास के पालिताना सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Optical Illusion: तस्वीर में छिपी हैं 12 बिल्लियां, हिम्मत है तो 30 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

वायरल हो रहा है डरावना वीडियो

शेर के हमला वीडियो बेहद डरावना है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर जमीन पर बैठा है और उसने किसान को जमीन पर दबाकर रखा है। किसान जान बचाने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। शेर के पंजों से छूटने के लिए हाथ-पैर भी पटक रहा है। शेर शख्स के हाथ को काट रहा है, जिससे वहा मौजूद लोग दहशत में आ गए। भीड़ ने शेर को भगाने के लिए पत्थर फेंके। दिख रहा है कि शख्स के शरीर के कुछ हिस्सों पर गंभीर चोटों की वजह से खून बह रहा है। यह वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed