Lion Attack Video: शेर ने शख्स पर किया खतरनाक हमला, जबड़े में दबोचे रखा हाथ, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह
Lion Attack Video: गुजरात के भावनगर जिले से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शेर ने एक शख्स पर हमला कर दिया है और उसे हाथ को अपने जबड़े में दबोचे हुए है।
विस्तार
Lion Attack Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शेर ने एक आदमी पर हमला कर दिया है। आदमी के ऊपर बैठकर शेर ने उसके हाथ अपने जबड़े में दबोचा हुआ है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कहां का है मामला?
वायरल वीडियो में दिख रही घटना गुजरात के भावनगर जिले की है। यहां पर लिताना तालुका के गरजिया गांव में एक शेर ने अचानक पशुपालक पर हमला बोल दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह भावनगर जिले के पालिताना तालुका के गरजिया गांव के पास शेर ने हमला बोला। गांव के बाहरी इलाके में रहने वाले कालूभाई भोगभाई गामरा नाम के किसान पर घर के पास शेर ने हमला कर दिया है।
Monsoon Delhi: क्यों दिल्ली में बादल होने पर भी नहीं हो रही है बारिश? जानिए आखिर क्या है वैज्ञानिक वजह
⚠ A terrifying wildlife encounter caught on camera. 🦁
— contentkikamii (@contentkikamii) July 6, 2026
An Asiatic lion attacked a cattle herder in Garajiya village, Palitana, Gujarat. The viral video shows the lion gripping the man as bystanders desperately try to scare it away.#Gujarat #Palitana #Lion #Wildlife pic.twitter.com/eUbWop3NS5
UAE Train: यएई में पहली बार ट्रेन की हुई शुरुआत, अंदर से दिखती है इतनी शानदार और मिलती हैं ये सुविधाएं
कैसे बची जान?
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने पत्थर मारकर पशुपालक की जान बचाई। शेर के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायल किसान को पास के पालिताना सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Optical Illusion: तस्वीर में छिपी हैं 12 बिल्लियां, हिम्मत है तो 30 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
वायरल हो रहा है डरावना वीडियो
शेर के हमला वीडियो बेहद डरावना है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर जमीन पर बैठा है और उसने किसान को जमीन पर दबाकर रखा है। किसान जान बचाने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। शेर के पंजों से छूटने के लिए हाथ-पैर भी पटक रहा है। शेर शख्स के हाथ को काट रहा है, जिससे वहा मौजूद लोग दहशत में आ गए। भीड़ ने शेर को भगाने के लिए पत्थर फेंके। दिख रहा है कि शख्स के शरीर के कुछ हिस्सों पर गंभीर चोटों की वजह से खून बह रहा है। यह वीडियो वायरल हो गया है।