Zara Hatke: दुनिया में कई शहरों और गांवों को अनोखी वजहों से जाना जाता है। भारत में भी एक ऐसा ही गांव है, जिससे उसके अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। हम आपको अपनी खबर में गांव की खासियत के बारे में बताते हैं। दुनिया में कोई ऐसा नहीं होगा जिसका नाम न हो। नाम से ही लोग एक दूसरे को बुलाते हैं। माता-पिता द्वारा दिए गए नाम से ही लोगों को पहचाना जाता है, लेकिन भारत के एक गांव में लोगों को नाम से नहीं, बल्कि एक धुन से बुलाया जाता है।
भारत का यह अनोखा गांव। मेघालय राज्य में स्थित है, जहां लोग एक दूसरे को सीटी बजाकर बुलाते हैं। इसकी वजह से बच्चे के पैदा होने पर उसके नाम पर एक धून तय हो जाती है और यही उनका नाम हो जाता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि बिना नाम लिए किसी को कैसे बुलाया जाता होगा? किसी को बुलाने के लिए क्यों सीटी बजानी होती है।
2 of 5
भारत का सबसे अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को अनोखे तरीके बुलाते से हैं लोग
- फोटो : Adobe Stock
बच्चे के पैदा होने पर मां बनाती है धून
भारत में मेघालय में स्थित यह गांव बिल्कुल अलग है। खासी पहाड़ी में स्थित गांव का नाम कांगथान है। इसकी अनोखी खासियत के लिए इस गांव को व्हिसलिंग विलेज भी कहा जाता है। गांव में बच्चा पैदा होने पर उसकी मां उसे एक अलग धुन बनाकर सुनाती है। धीरे-धीरे बच्चा धुन सुनकर पहचाना जाता है कि यह उसके नाम की धून है।
3 of 5
भारत का सबसे अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को अनोखे तरीके बुलाते से हैं लोग
- फोटो : Adobe Stock
इसके बाद लोग उसे बुलाने के लिए सीटी बजाकर धुन का इस्तेमाल करते हैं। चिड़ियों की चहचहाहट से यह धुन प्रभावित होती है। धुन को जिंग्रवई लॉबेई कहा जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इसके कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे।
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने दुनिया के लिए AI को बताया खतरा, 2026 की भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया
4 of 5
भारत का सबसे अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को अनोखे तरीके बुलाते से हैं लोग
- फोटो : Adobe Stock
दरअसल, पहाड़ों के बीच सीटी की धुन गूंजती है, जिसके कारण लोगों को बुलाने के लिए लोग सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं। ताकि, दूर तक आवाज गूंज जाए और उन्हें सुनाई पड़ जाए।
Viral Video: लंदन की ट्रेन में समोसे बेचते भारतीय शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- विदेश में भी देसी स्वाद
5 of 5
भारत का सबसे अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को अनोखे तरीके बुलाते से हैं लोग
- फोटो : Adobe Stock
यहां पर लोगों के नाम भी होते हैं, जो दस्तावेजों में लिखे जाते हैं। हालांकि, आमतौर पर उन्हें बुलाने के लिए सीटी का इस्तेमाल होता है। इसके पीछे का कारण बेहद दिलचस्प है।