जोक्स: पप्पू ने भगवान से मांगी ऐसी बीवी, जानकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------
प्रतियोगिता में शर्त लगी थी कि
खुशी को तीन शब्दों में लिखो...
सब किताबें पलटने लगे...
मैंने लिखा 'पत्नी मायके गई'
भाई साहब, आप यकीन नहीं करेंगे,
आयोजक मुझे स्टेज तक उठा के ले गए,
खूब सम्मान किया और
बैंड-बाजे के साथ घर के बाहर छोड़ गए।
पप्पू - डॉक्टर साहब मुझे तुरंत भूलने की बीमारी है
डॉक्टर (थोड़ी देर सोचकर) - कब से है ये बीमारी तुम्हें?
पप्पू - कौन सी बीमारी डॉक्टर साहब...!!!
पति - नींद नहीं आ रही...
पत्नी - किचन में बर्तन पड़े हैं, वही धो डालो...
.
.
पति - मैं तो नींद में बोल रहा हूं पगली...!!!
पप्पू - वो कौन सी चीज है, जो हमेशा आपकी ही रहेगी,
आपकी बीवी की नहीं हो सकती...
गप्पू - मुझे नहीं पता, बताओ...
.
.
पप्पू - गलती...!!!
पप्पू (हाथ जोड़कर) - हे भगवान, गर्लफ्रेंड चाहे दो या ना दो,
.
पर...
.
बीवी ऐसी देना कि
पड़ोसियों के कलेजे जल जाएं!!!