फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   international yoga day leopard surya namaskar video viral on social media

Leopard Yoga Video: सूर्य नमस्कार करता नजर आया तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खूबसूरत वीडियो

Wed, 21 Jun 2023 05:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर योग करते हुए कई लोगों के वीडियो सामने आए हैं, लेकिन क्या आपने किसी तेंदुआ को योग करते हुए कभी देखा है?

विज्ञापन
international yoga day leopard surya namaskar video viral on social media
Leopard Surya Namaskar Video - फोटो : Twitter/@susantananda3

विस्तार

Leopard Surya Namaskar Video: सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद होता है। इसको लोग अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। योग से सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई फायदे मिलते हैं। इसके अहमियत को देखकर ही हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से योग दिवस मनाया जाता है। भारत में योग की उत्पत्ति हुई है। योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए पूरी दुनिया में लोकप्रियता मिली है। 
विज्ञापन


पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना जा रहा है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर योग करते हुए कई लोगों के वीडियो सामने आए हैं, लेकिन क्या आपने किसी जानवर को योग करते हुए कभी देखा है? शायद आपने नहीं देखा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। इस दुर्लभ वीडियो में एक तेंदुआ इस अंदाज में स्ट्रेचिंग कर रहा है, जिस देखकर लोग कह रहे हैं कि वह 'सूर्य नमस्कार' कर रहा है। 
विज्ञापन


अगर आप भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं, तो इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं। यह वीडियो थोड़ा पुराना है, क्योंकि एक आईएफएस अधिकारी ने कुछ महीने पहले पोस्ट किया था। यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Titanic: टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी लापता, समुद्र के भीतर से आ रही ऐसी आवाजें, हिली पूरी दुनिया


भारतीय वन सेवा' (IFS) अधिकारी सुशात नंदा ने जंगल के इस खूबसूरत वीडियो को 27 मार्च को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा है तेंदुए द्वारा सूर्य नमस्कार। इस वीडियो को अभी तक 2 लाख 53 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं करीब पांच हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि तेंदुए की सुबह की शानदार कसरत। 

Adipurush: आदिपुरुष की समीक्षा का मजेदार वीडियो वायरल, आपने अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा रिव्यू
 

Snake Video: नेवले से लड़ने के बाद बच्चे के पालने पर चढ़ गया गुस्साया सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सिर्फ 27 सेकेंड का है। वीडियो में देखा जा सकता है तेंदुआ अपना शरीर स्ट्रेचिंग कर रहा है। तेंदुआ की अंगड़ाई लेने का यह अंदाज लोगों को लग रहा है कि वह सूर्य नमस्कार' कर रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed