Adipurush: आदिपुरुष के ''मेकर्स'' को जनता ने जमकर पीटा! सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल
फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर सबसे ज्यादा लोगों के निशाने पर हैं। उन्हें लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग फिल्म निर्देशक ओम राउत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार को खूब खरी खोंटी सुना रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Adipurush: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर देश में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किरदारों के लुक्स और डाॅयलाॅग्स को लेकर सबसे अधिक विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के डाॅयलाॅग्स को शेयर कर ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही लोग मेजदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि मेकर्स ने मॉडर्न रामायण के चक्कर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है।
फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर सबसे ज्यादा लोगों के निशाने पर हैं। उन्हें लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग फिल्म निर्देशक ओम राउत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार को खूब खरी खोंटी सुना रहे हैं। लोगों के विरोध को देखते हुए मनोज मुंतशिर ने मुबंई पुलिस से पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है।
फिल्म के एक सीन में मेघनाथ यानी इंद्रजीत हनुमान जी की पूंछ में आग जलाने के बाद कहता है, 'जली ना अब और जलेगी..बिचारा जिसकी जलती है वही जानता है। इसके जवाब हनुमान जी कहते हैं, ''कपड़ा तेरे बाप का…तेल तेरे बाप का..आग तेरे बाप की…तो जलेगी भी तेरे बाप की। रावण की लंका में आग लगाने से पहले बजरंगबली यह डायलॉग बोलते हैं। इस डायलॉग को सुनकर लोग हैरान हैं।
इसके अलावा फिल्म के दूसरे सीन में जब अशोक वाटिका में भगवान हनुमान माता सीता से मिलते हैं। उस दौरान लंका के निवासी उनसे कहते हैं 'ऐ तेरी बुआ का बगीचा है क्या, जो यहां हवा खाने के लिए चला आया, मरेगा बेटे आज तू अपनी जान से हाथ धोएगा। इनके अलावा फिल्म में कई ऐसे डायलॉग बोले गए हैं, जिसके लिए लोग फिल्म की आलोचना और ट्रोल कर रहे हैं।
Ajab-Gajab: बूढ़े नहीं होना चाहते हैं ये लोग, उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम
इस फिल्म की लोग अलग-अलग तरह से समीक्षा कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर फिल्म की एक ऐसी सीमाक्षा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में दिखाया गया है कि नाराज दर्शकों के सामने अगर फिल्म मेकर्स आए जाएं, तो उनका क्या हाल होगा?
Interesting Facts: आखिर बीयर में डालते ही क्यों नाचते लगते हैं मूंगफली के दाने? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेकर्स को जनता दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। इस वीडियो को एक फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है। अब इसे 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 48 हजारों ने लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आप इस वीडियो को देखकर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Snake Video: नेवले से लड़ने के बाद बच्चे के पालने पर चढ़ गया गुस्साया सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे