Titanic Submersible Missing: टाइटैनिक जहाज करीब 111 साल पहले अंधेरी रात में एक आइसबर्ग से टकराकर डूब गया था। उस अंधेरी रात में ज्यादातर यात्री नींद में सो रहे थे। जब यह हादसा हुआ, तो जहाज करीब 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था। जहाज इंग्लैंड के साउथम्पैटन से अमेरिका के न्यूयार्क की यात्रा पर था। साल 1912 में 14 और 15 अप्रैल की रात अटलांटिक महासागर में समा गया। इस हादसे में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई थी। आज भी इस हादसे को सबसे बड़ा समुद्री हादसा माना जाता है।
Titanic: टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी लापता, समुद्र के भीतर से आ रही ऐसी आवाजें, हिली पूरी दुनिया
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि समुद्र में पनडुब्बी कहां लापता हुई है। अब लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए एक खोज और बचाव अभियान की शुरुआत की गई है। पनडुब्बी ‘सबमर्सिबल’ की खास बात यह है कि वह अपने साथ एक बार में पांच लोगों को ले जा सकती है।
अमेरिकी तटरक्षक बल की तरफ से कहा गया है कि लापता ‘सबमर्सिबल’ में पांच लोग सवार हैं। सभी लोग 111 साल पहले डूबे जहाज ‘टाइटैनिक’ के मलबे का दस्तावेजीकरण करने के अभियान पर गए हैं। बताया गया है कि लापता पनडुब्बी ‘सबमर्सिबल’ की तलाश के दौरान पानी के अंदर से आवाज आने के बारे में पता लगाया गया है।
अमेरिकी तटरक्षक बल का कहना है कि कनाडा के पी-3 विमान ने आवाज का पता लगाया है, जिसके बाद खोज अभियान के स्थान में तब्दीली की गई है। हालांकि बचाकर्मियों को अभी तक कुछ नहीं मिल पाया है। बचाव कर्मियों द्वारा तेजी से अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि जहाज पर गुरुवार सुबह तक ऑक्सीजन खत्म हो सकता है।
Adipurush: आदिपुरुष की समीक्षा का मजेदार वीडियो वायरल, आपने अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा रिव्यू
लापता पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान, ब्रिटेन के व्यवसायी हामिश हार्डिंग, पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश समेत पांच लोग सवार हैं। फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल हेनरी भी इस पनडुब्बी में सवार हैं।
Snake Video: नेवले से लड़ने के बाद बच्चे के पालने पर चढ़ गया गुस्साया सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे