फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   cobra mongoose fight video-poisonous snake climbing on cradle of child horrifying video viral

Snake Video: नेवले से लड़ने के बाद बच्चे के पालने पर चढ़ गया गुस्साया सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Tue, 20 Jun 2023 07:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 07:06 PM IST
सार

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेवले और सांप के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। इसके बीच कुछ ऐसा होता है कि लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और धड़कने तेज हो जाती हैं। 
 

विज्ञापन
cobra mongoose fight video-poisonous snake climbing on cradle of child horrifying video viral
cobra mongoose fight video - फोटो : Twitter/@dr_prashantsb

विस्तार

Snake Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें जानवरों की लड़ाई के वीडियो भी शामिल हैं। आप नेवले और सांप की लड़ाई के बारे में सुना ही होगा। इसके अलावा इनकी लड़ाई के वीडियो भी देखे होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रोंगेटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इन वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएंगी। 

विज्ञापन


दरअसल, यह वीडियो सांप और नेवले की लड़ाई का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेवले और सांप के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। इसके बीच कुछ ऐसा होता है कि लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और लोगों की धड़कने तेज हो जाती हैं। 
विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत में किंग कोबरा गुस्से में नेवले से लड़ते हुए दिख रहा है, लेकिन अगले पल ही वह मासूम बच्चे के पालने पर चढ़ता हुआ दिखता है। यह देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। वीडियो में आप भी खुद सकते हैं कि आखिर आगे क्या होता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab: बूढ़े नहीं होना चाहते हैं ये लोग, उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम

रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेत में नेवला और कोबरा सांप के बीच लड़ाई चल रही है और अगले ही पल नेवले के हटते ही गुस्से से लाल सांप बच्चे के पालने पर चढ़ जाता है। वीडियो में खौफनाक नजारा देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। वहां मौजूद एक शख्स इस नजारे का वीडियो बना रहा है। 

Interesting Facts: आखिर बीयर में डालते ही क्यों नाचते लगते हैं मूंगफली के दाने? जानिए इसके पीछे का विज्ञान


वीडियो में फन फैलाया खतरनाक सांप देख जा सकता है। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर प्रशांत नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। 
 

Adipurush: भारत या नेपाल, कहां है माता सीता की जन्मस्थली?

इस वायरल वीडियो को अब तक 23 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि, एनसीसी कैंप के दौरान खतरनाक किंग कोबरा सांप को टेंट से दूर रखने के लिए एक तकनीक बताई गई थी। इसके तहत टेंट के चारों तरफ नाली खोदनी होती है, जो एक फीट चौड़ी और एक फीट गहरी होनी चाहिए। ऐसा करने से सांप नहीं आ पाएंगे। लेकिन जिनका घर खेत में मौजूद है उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि बारिश के मौसम में सांप सूखी जगह की तलाश में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed