{"_id":"5e6cc3118ebc3ea7ec01f3c6","slug":"interesting-facts-like-goldfish-can-not-close-their-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मछलियां कभी भी बंद नहीं करतीं अपनी आंखें, जानिए ऐसी ही 10 रोचक बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मछलियां कभी भी बंद नहीं करतीं अपनी आंखें, जानिए ऐसी ही 10 रोचक बातें
बचपन में आपने सामान्य ज्ञान की बहुत सारी किताबें पढ़ी होंगी और शायद अब भी पढ़ते होंगे, क्योंकि इसमें कुछ ऐसी-ऐसी भी रोचक बातें होती हैं, जिन्हें पढ़कर बेहद ही हैरानी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी तो होगी ही, साथ ही साथ इससे आपकी जानकारी भी बढ़ेगी, जो हो सकता है आपको भविष्य में काम आए।
2 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिमागी कसरत कराने वाले खेलों में से एक शतरंज, जिसे अंग्रेजी में चेस भी कहते हैं, का आविष्कार भारत में हुआ था। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो शतरंज खेलने से दिमाग की बैद्धिक क्षमता में सुधार आता है और जटिल प्रश्नों को सुलझाने की शक्ति बढ़ती है।
3 of 11
शुतुरमुर्ग
- फोटो : Pixabay
दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी आंखें उनके दिमाग से ज्यादा बड़ी होती हैं। शुतुरमुर्ग की आंखें दो इंच तक लंबी और मोटी होती हैं। इतनी बड़ी आंखें धरती पर मौजूद किसी भी अन्य जीव की नहीं होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
डॉल्फिन
- फोटो : Pixabay
डॉल्फिन को भारत की राष्ट्रीय मछली के तौर पर हम जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डॉल्फिन पांच से आठ मिनट तक अपनी सांस रोक कर रख सकती है। जी हां, यह बिल्कुल सच है। इतना ही नहीं, डॉल्फिन एक आंख खुली रख कर भी सो सकती है।
विज्ञापन
5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कछुए को धरती पर सबसे ज्यादा दिन तक जीने वाले जीवों में से एक माना जाता है। ये 200-250 साल तक जिंदा रहते हैं। इस वक्त धरती पर कछुओं की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। शायद ही आप ये बात जानते होंगे कि कछुओं के दांत नहीं होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।