फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   indian Mom Feeds Me Like A Baby Foreigner Heartwarming Welcome Makes Social Media Happy Video Goes Viral

Video: विदेशी पर्यटक हाथ से नहीं खा पा रहा था खाना, तो मम्मी ने देसी तरीके से खिलाया खाना, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 30 Jun 2025 04:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 04:18 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेशी पर्यटक के साथ कुछ ऐसा ही होता है। पर्यटक अपने हाथ से खाना नहीं खा पाता, तो आंटी आती है और अपने हाथों से उसे खिलाती हैं। इस दौरान वह वीडियो बना लेता है।

विज्ञापन
indian Mom Feeds Me Like A Baby Foreigner Heartwarming Welcome Makes Social Media Happy Video Goes Viral
विदेशी पर्यटक हाथ से नहीं खा पा रहा था खाना, तो मम्मी ने देसी तरीके से खिलाया खाना - फोटो : Instagram/dustincheverier

विस्तार

Viral Video: जब कोई भी पर्यटक किसी देश में घूमने के लिए जाता है, तो उसे यह उम्मीद रहती है कि वहां पर उसे सुरक्षा और प्यार मिलेगा। पर्यटक कई उम्मीदे के साथ घूमने जाने की योजना बनाते हैं। कभी-कभी लोगों को यात्रा के दौरान इतना प्यार मिलता है कि वो उसे भूल नहीं पाते हैं। अपने अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा भी करते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेशी पर्यटक के साथ कुछ ऐसा ही होता है। पर्यटक अपने हाथ से खाना नहीं खा पाता, तो आंटी आती है और अपने हाथों से उसे खिलाती हैं। इस दौरान वह वीडियो बना लेता है। इसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद उस पर लोग प्यार लुटाने लगते हैं। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा कुछ सोशल मीडिया पर देखना ‘दिन को बना देने वाला होता है। पर्यटक पश्चिम बंगाल के कोलकाता घूमने गया है। वीडियो में पर्यटक कहता है कि मम्मी मेरे लिए खाना मिक्स कर रही है, ताकी मैं इसे सही से खा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vietnam Meets Dustin (@dustincheverier)




Viral Video: तालाब के अंदर से डॉल्फिन लेकर आई शादी की अंगूठी, वीडियो देख लोग बोले- पानी में गिर जाती रिंग तो

इस दौरान आंटी, सब्जी-चावल मिला रही होती हैं। इसके बाद वह विदेशी शख्स को अपने हाथों से खाना खिलाती हैं। आंटी जब तेजी-तेजी उसे खिलाती है, तो उसका मुंह भर जाता है। इसके बाद आंटी ‘सॉरी’ बोलते हुए उसे आराम-आराम से खिलाती हैं। आंटी उसे सिखा देती है कि ‘कैसे खाना है, तो फिर भारत घूमने आया शख्स खुद अपने हाथ से खाना खाता है। 

Viral Video: मां की गोद में खेल रही थी बच्ची, तभी भूखे शेर ने मारा झपट्टा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कांप जाएगी रूह

आंटी के जाने के बाद वह बताता है कि आज वो शाकाहारी खाना खा रहा है, क्योंकि आज बृहस्पतिवार है। वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dustincheverier नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है- भारतीय मां ने मुझे एक बच्चे की तरह खिलाया है। इस वीडियो को अभी तक दो लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed