Viral Video: तालाब के अंदर से डॉल्फिन लेकर आई शादी की अंगूठी, वीडियो देख लोग बोले- पानी में गिर जाती रिंग तो
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तालाब के बीचों-बीच दुल्हन सफेद गाउन पहने और दूल्हा सफेद कपड़ों में खड़े हैं। उनके बीच चर्च के फादर या विदेशी पंडित नजर आ रहे हैं। तभी तालाब के अंदर से एक डॉल्फिन बाहर आती है और फादर के हाथ में एक सफेद पैकेट पकड़ाकर लौट जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय के साथ शादियों के तरीके भी पहले से कहीं ज्यादा अनोखे और अलग होते जा रहे हैं। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करके शादी को खास बनाता है तो कोई सीधे दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंच जाता है। कई परिवार बैंक्वेट हॉल में दोनों पक्षों के मेहमानों को बुलाकर शादी के सारे रीति-रिवाज पूरे करते हैं। वहीं अमीर लोगों की शादियों की बात करें तो वे इसे यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा करते हैं, जो लोगों को हैरान कर दे। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें शादी का नजारा इतना अलग और दिलचस्प है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तालाब के बीचों-बीच दुल्हन सफेद गाउन पहने और दूल्हा सफेद कपड़ों में खड़े हैं। उनके बीच चर्च के फादर या विदेशी पंडित नजर आ रहे हैं। तभी तालाब के अंदर से एक डॉल्फिन बाहर आती है और फादर के हाथ में एक सफेद पैकेट पकड़ाकर लौट जाती है। खास बात यह है कि उस पैकेट में कपल की शादी की अंगूठियां रखी होती हैं। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो इतना प्यारा है कि देखने वाला खुद-ब-खुद मुस्कुराने पर मजबूर हो जाता है। इसे देखकर किसी का भी पहला रिएक्शन यही होगा, “ये क्या चल रहा है।” सोशल मीडिया पर कपल को लोग खूब बधाइयां दे रहे हैं और उनके रिश्ते के मजबूत बने रहने की दुआ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Intimate + Upscale Florida Keys Elopements (@elopementfloridakeys)
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कपल को शुभकामनाएं देते हुए एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों का प्यार हमेशा बना रहे।” दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “क्या लड़की ने एक्वामैन से शादी कर ली है?” तीसरे यूजर ने लिखा, “सोचिए अगर रिंग गलती से पानी में गिर जाती तो।” चौथे यूजर ने लिखा, “इतनी महंगी रिंग को डॉल्फिन से दिलवाना थोड़ा रिस्की भी है।” कई यूजर्स ने कपल को दिल खोलकर बधाई दी और उन्हें खूब प्यार दिया। एक यूजर ने सवाल किया, “क्या ये कोई पार्क है जहां डॉल्फिन को ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है?”
लोग मानते हैं परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन
बता दें कि यह पूरा मामला अमेरिका के फ्लोरिडा के इस्लामोरादा फ्लोरिडा कीस का है। यह जगह अपनी खूबसूरत वादियों और रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर है, जहां इस तरह की अनोखी और यादगार शादियां कराई जाती हैं। वहां के लोग इस जगह को परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन मानते हैं और अक्सर अपनी शादियों को खास बनाने के लिए यहीं का रुख करते हैं।