फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   how people contact with god in ancient time reveals things found at burial site old city china

ट्रेंडिंग: यहां खुदाई में मिलीं हैरान करने वाली चीजें, भगवान से ऐसे संपर्क करते थे लोग! हुआ हैरतगेंज खुलासा

Mon, 12 Feb 2024 11:52 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 11:52 AM IST
सार

यह खुदाई चीन के हेनान प्रांत के पुयांग में स्थित पुरातात्विक स्थल में की गई है। इस स्थान पर कभी गण नाम का प्राचीन चीनी शहर था। पुरातात्विदों को खुदाई में शतरंज के मोहरे और 10 हड्डियां मिली हैं।

विज्ञापन
how people contact with god in ancient time reveals things found at burial site old city china
यहां पर खुदाई में मिलीं हैरान करने वाली चीजें, भगवान से ऐसे संपर्क करते थे लोग! - फोटो : shanghai museum

विस्तार

ट्रेंडिंग: दुनिया के तमाम देशों में प्राचीन स्थानों की खुदाई का काम किया जाता है। इनमें कई ऐसी चीजें मिली हैं, जिनसे प्राचीन सभ्यता के गहरे रहस्य का खुलासा होता है। चीन में इसी तरह की खुदाई की गई है। इस खुदाई में बेहद हैरान करने वाली चीजें मिली हैं। इसका इस्तेमाल लोग 'दिव्य प्राणियों' से संपर्क करने के लिए करते थे। 

विज्ञापन


यह खुदाई चीन के हेनान प्रांत के पुयांग में स्थित पुरातात्विक स्थल में की गई है। इस स्थान पर कभी गण नाम का प्राचीन चीनी शहर था। पुरातात्विदों को खुदाई में शतरंज के मोहरे और 10 हड्डियां मिली हैं। इन हड्डियों की पॉलिश किया गया था, जिन पर कुछ चित्रित भी है। इनके ऊपर प्राचीन चीनी नंबरिंग प्रणाली अंकित की गई थी। 
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में एशियन ओरिजन्स के हवाले से कहा गया है कि माना जाता है कि हड्डियों के अवशेष पवित्र वस्तुएं थीं, जिनका इस्तेमाल किस्मत बताने के लिए या देवताओं या दिव्य प्राणियों से संपर्क करने के लिए आयोजित धार्मिक समारोहों के दौरान होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉक्सिक वुमन: दुनिया की जहरीली औरत की अनसुलझी गुत्थी, जिसके पास आते ही बेहोश हो गए लोग

चीनी लोक संस्कृति के विशेषज्ञ जिओंग गैंग ने चीन की सरकारी मीडिया को बताया कि संभवत: हड्डियों के टुकड़े 'भविष्य बताने वाली गतिविधियों' और 'प्राचीन समय में होने वाले बलि समारोहों' के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजे थीं। उन्होंने बताया था कि यह पश्चिमी हान (206BC-AD25) के राजवंश की संस्कृति के बारे में जानकारी देती हैं। 


अजब गजब: इंसानों के कटे अंग उगा सकता है ये जीव! बस मिल जाए एक चीज तो हो जाएगा काम

बैल की हड्डियों का इस्तेमाल कर हड्डियों से बनी स्लिप्स को बनाया होगा। पुरातत्वविद् क्यू फुलिन ने बताया कि शतरंज के मोहरे मिलना भी रोचक है।  इनसे प्राचीन चीनी लोगों की आलीशान जिंदगी और मकबरे के मालिक की सामाजिक स्थिति और जीवनशैली के बारे में पता चलता है। 

आइसलैंड: यहां एक बार फिर फटी धरती, 200 फीट ऊपर उठी पाताल से निकली आग, देखें डराने वाला वीडियो

हेनान प्रोविंशियल इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल हेरिटेज एंड आर्कियोलॉजी ने चीन के प्राचीन शहर में खुदाई का काम किया है। इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट रिसर्चर ली यिपी ने बताया कि नई खोज भविष्य में पुयांग के इतिहास को लेकर होने वाली जांच में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed