फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   How old is the history of friendship between man and dog? Know The History Of Dogs

Dogs: हजारों साल पहले ही इंसानों के अच्छे दोस्त बन गए थे कुत्ते, जानिए क्या कहता है इतिहास

Sat, 23 Aug 2025 05:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

Dogs: भारत और मिस्र से लेकर इराक तक दुनिया की लगभग हर सभ्यताओं में इंसान के कुत्ते नजर आए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 8,000 साल पहले कई लोगों ने खानाबदोश जीवन को त्याग दिया, जिके बाद वह बसने और खेती करने का रास्ता अपना लिए।

विज्ञापन
How old is the history of friendship between man and dog? Know The History Of Dogs
हजारों साल पहले ही इंसानों के अच्छे दोस्त बन गए थे कुत्ते - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Dogs: आवारा कुत्तों को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बहस छिड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा। लेकिन आक्रामक और हिंसक कुत्तों को नहीं छोड़ा जाएगा और उन्हें अलग जगहों पर रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले आदेश को संशोधित करते हुए कहा कि जिन आवारा कु्त्तों को पकड़ा गया है उनकी नसबंदी की जाएगी, उन्हें एंटी रेबीज टीका लगाया जाएगा। फिर उन कुत्तों को उन्हीं जगहों पर छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया है। आज हम आपको अपनी खबर में बताएंगे कि कुत्तों और इंसान की दोस्ती कितनी पुरानी है। 

विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक, 15,000 साल पहले वर्तमान समय के कुत्तों के पूर्वज रहे भेड़ियों ने जंगली जानवर से पालतू साथी बने थे। कुछ भेड़िये अभी भी जंगली हैं। इंसानों ने जैसे-जैसे उनके साथ रहना सीखा ये जानवर समाज और पारिवारिक जीवन में बेहद अहम निभाने लगे। कुत्ते शिकार, पहरेदारी और साथी के रूप में लोगों के साथ रहने लगे। इस दौरान लोगों ने मृत परिजन की तरह दफनाने। वैज्ञानिकों ने प्राचीन कुत्तों के अवशेषों की जांच की, जिसके बाद इंसान-कुत्ते के संबंधों की और भी जानकारियां मिलीं। 
विज्ञापन


भारत और मिस्र से लेकर इराक तक दुनिया की लगभग हर सभ्यताओं में इंसान के कुत्ते नजर आए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 8,000 साल पहले कई लोगों ने खानाबदोश जीवन को त्याग दिया, जिके बाद वह बसने और खेती करने का रास्ता अपना लिए। इससे पशुओं की देखभाल और सुरक्षा करने वाले कुत्ते इंसानों के दैनिक जीवन में और भी जरूरी हो गए। कुत्तों के विकास में भी बदलाव हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: दादी का बाइक वाला स्वैग, उम्र को मात देकर सड़क पर मचाया धमाल, वीडियो देख नाती-पोते भी रह गए हैरान

4,000  से 8,000 साल पहले के कुत्तों के डीएनए नमूने से पता चला है कि वे इंसानों के साथ-साथ अनुकूलन कर रहे थे। लेकिन, उनके भेड़िये पूर्वज मांसाहारी थे और कुत्तों में स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों को पचाने की क्षमता का विकास हो गया था, जो इंसानों के आहार में आम था। वैज्ञानिकों के बीत इस बात पर अभी बहस होती है कि इसकी पहल सबसे पहले किसने की? क्या कुत्तों ने इंसानों से दोस्ती करने का निर्णय लिया या इंसानों? वैज्ञानिकों को यह पता है कि यह आपसी भावना थी और तभी दोनों में दोस्ती बन गई।


NASA: नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजे डायनासोर के अंडे! देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

इंसान और कुत्ते का संबंध कुत्ते के पालतूकरण में निहित है, जिसकी 30,000-40,000 साल पहले शिकारी-संग्रहकर्ताओं के साथ उनके दीर्घकालिक जुड़ाव के माध्यम से शुरुआत हुई थी। इंसानों और कुत्तों के बीच सबसे पहले ज्ञात संबंध का प्रमाण 1914 में बॉन-ओबरकेसेल कुत्ते की खोज से मिलता है। इससे करीब 15,000 साल पहले आधुनिक जर्मनी के ओबरकेसेल में दो इंसानों के साथ दफनाया गया था।

Bermuda Triangle: क्या एलियंस का बेस है बरमूडा ट्रायंगल? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

कुत्तों और मनुष्यों की दोस्ती दुनिया भर की प्राचीन कला में नजर आती है। अभिलेखों के मुताबिक, प्राचीन ग्रीस में कुत्तों को अक्सर उनकी चिकित्सीय क्षमताओं की वजह से चिकित्सा मंदिरों में रखा जाता था। प्राचीन ग्रीक समाज के इन अहम सदस्यों को मूर्तियों और चित्रित मिट्टी के बर्तनों में दर्शाया गया था। मिस्र के भित्तिचित्रों में फिरौन को पालतू जानवरों के साथ प्रदर्शित किया गया है, तो वहीं मूर्तियां, खिलौने, कलाकृतियां और यहां तक कि कुत्तों की ममियों से भी पता चलता है कि 6000 ईसा पूर्व तक पालतू जानवरों के माता-पिता के लिए कुत्ते कितने महत्वपूर्ण थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed