फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   helicopter crashes in utah reason human error cctv video viral on social media

वीडियो: कुछ सेकेंड में बदल गया सबकुछ! जमीन से टकराकर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

Wed, 16 Sep 2026 01:29 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 16 Sep 2026 01:29 PM IST
सार

वायरल वीडियो: अमेरिका के यूटा एयरपोर्ट पर हुए एक भयानक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लाल रंग का हेलीकॉप्टर लैंडिंग जमीन से टकराता है और फिर हवा में उझलकर क्रैश हो जाता है।  

विज्ञापन
helicopter crashes in utah reason human error cctv video viral on social media
जमीन से टकराकर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह - फोटो : AI

विस्तार

वायरल वीडियो: अमेरिका के यूटा एयरपोर्ट पर एक भयानक हादसा हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लाल रंग का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो जाता है। हेलीकॉप्टर जमीन से टकराने के बाद हवा में  उछलता है। इसके बाद फिर हवा में गोल-गोल घूमकर क्रैश हो जाता है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं सबसे पहले हेलीकॉप्टर का टेलबूम आकर जमीन से टकराता है, जिसके बाद उसका पंखा जमीन से टकराकर टूट जाता है। लेकिन अच्छी बात यह रही कि इस भयानक हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोग मामूली चोटें आई हैं और वो सुरक्षित बच गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हादसे की वजह?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के यूटा एयरपोर्ट पर बेल 206 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा है। जांच में पता है कि यह हादसा इंसानी गलती के कारण हुआ है।
 


पिल्ले के लिए लड़की ने फुटपाथ पर बनाया चादर का झूला, मासूमियत भरा वीडियो जीत रहा दिल

 जब हेलीकॉप्टर हवा में एक स्थान से दूसरी जगह जा रहा था, तभी इंस्ट्रक्टर ने इंजन गवर्नर को एडजस्ट करने के लिए कॉकपिट में दूसरी तरफ हाथ बढ़ाया, जिससे उसका नियंत्रण छूट गया। जांच में पता चला है कि हेलीकॉप्टर में कोई भी तकनीकी खराबी नहीं थी। 

सांप की चल रही थीं आखिरी सांसें, युवक ने पाइप से दिया सीपीआर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। एक शख्स ने कहा है कि हवा में हॉवर करते समय कॉकपिट में ऐसे हाथ बढ़ाना बहुत खतरनाक है। एक शख्स का कहना है कि हेलीकॉप्टर हादसों में लोगों की जान नहीं बचती है और दोनों बचे लोगों की किस्मत अच्छी है। 

गाय की जान पर बनी आफत, देवदूत बनकर पहुंचा जवान और ऐसे किया रेस्क्यू, दिल छू लेगा वीडियो

कब हुआ था हादसा? 

यह हादसा 23 मई को यूटा एयरपोर्ट पर हुआ था। अब नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) हेलीकॉप्टर क्रैश की अंतिम जांच रिपोर्ट दी है और इसके साथ ही हादसा का एक वीडियो भी जारी किया है। यह घटना स्थानीय एयरपोर्ट पर उड़ान के प्रशिक्षण के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed