फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral cisf jawan rescues cow stuck in iron gate railings humanity viral video compassionate act of kindness

गाय की जान पर बनी आफत, देवदूत बनकर पहुंचा जवान और ऐसे किया रेस्क्यू, दिल छू लेगा वीडियो

Tue, 15 Sep 2026 05:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 15 Sep 2026 05:51 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक जवान की इंसानियत और दरियादिली का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग जवान की तारीफ कर रहे हैं। सलाखों में फंसी एक गाय को जवान बेहद सूझबूझ से बचाया है। 

विज्ञापन
viral cisf jawan rescues cow stuck in iron gate railings humanity viral video compassionate act of kindness
गाय की जान पर बनी आफत, देवदूत बनकर पहुंचा जवान और ऐसे किया रेस्क्यू - फोटो : एक्स

विस्तार

सुरक्षाकर्मी देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। कभी-कभी उनकी ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, जो दिल को छू लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सीआईएसएफ (CISF) का एक जवान मुश्किल में फंसी गाय की मदद कर रहा है। जवान की सूझबूझ और संवेदनशीलता देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय का सिर लोहे के गेट की सलाखों के बीच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाय ने गेट की रेलिंग के बीच अपना सिर डाल दिया, लेकिन बाहर निकालते वक्स उसमें फंस गया। खुद को बचाते समय गाय घबरा जाती है और सिर को बार-बार पीछे खींचने की कोशिश करती है। लेकिन सलाखों में पास-पास लगे राॅड के कारण उसकी कोशिश फेल हो जाती है। 
विज्ञापन


इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की नजर गाय पर जती है। बेजुबान जानवर को ऐसी हालत में देखकर जवान तुरंत उसकी मदद करता है। सबसे खास बात है कि जवान गाय के सिर खींचता या जल्दबाजी नहीं करता है, बल्कि बेहद सावधानी से उसे निकालने की कोशिश करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लड़की ने मितवा गाने पर किया शानदार डांस, चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

वीडियो में दिख रहा है कि जवान जमीन पर बैठकर गाय के पास जा रहा है। पहले वह उसे शांत करता है और फिर धीरे-धीरे उसके सिर और सींगों को सही दिशा में मोड़ता है। जवान की कोशिश कर रहा है कि गाय को चोट न लगे। कुछ देर की सावधानी और धैर्य के बाद गाय का सिर सलाखों से बाहर निकल जाता है। सिर निकलने के बाद गाय दूर चली जाती है और जवान राहत की सांस लेता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

न इंसान, न घोड़ा, रोबोट डॉग ने संभाली रिक्शे की कमान, चीन का वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद लोग जवान की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि जवान ने धैर्य और प्यार से गाय को बचाया है। लोगों ने कहा कि यह इंसानियत है। कई लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवर की हर किसी को मदद करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed