फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Groom bizarre announcement at wedding If you do not have money take it from me Video goes Viral

Viral Video: शादी में दूल्हे का अजीब ऐलान- पैसा नहीं है तो हमसे ले जाएं, मेहमान भी हैरान, इंटरनेट पर मचा बवाल

Sat, 29 Nov 2025 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

Viral Video: कुछ ऐसा ही नजारा एक बड़ी, हाई-प्रोफाइल शादी में देखने को मिला। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खास करेंसी शावर वाले शॉट के लिए पूरी तरह तैयार थे। कैमरे सेट, लाइट्स ऑन, और ऊपर से नोटों की बारिश। सब कुछ किसी बॉलीवुड रोमांटिक गाने जैसा चल रहा था।

विज्ञापन
Groom bizarre announcement at wedding If you do not have money take it from me Video goes Viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आजकल की शादियां सिर्फ रस्मों-रिवाजों का मामला नहीं रह गई हैं, बल्कि किसी मेगा फिल्म सेट से कम भी नहीं लगतीं। दुल्हन के दुपट्टे से लेकर दूल्हे के सेहरा तक। सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग शूट पर तो लोग ऐसे पैसा उड़ाते हैं जैसे कोई बड़े बजट की मूवी बन रही हो। लेकिन हर सेट पर एक अनचाहा रोल निभाने वाले कलाकार होते हैं। शादी के नन्हे-मुन्ने बच्चे। ये बच्चे किसी भी वक्त अचानक से फ्रेम में आकर पूरा सीक्वेंस बिगाड़ सकते हैं। अब हाल ही में, एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कुछ ऐसा ही नजारा एक बड़ी, हाई-प्रोफाइल शादी में देखने को मिला। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खास करेंसी शावर वाले शॉट के लिए पूरी तरह तैयार थे। कैमरे सेट, लाइट्स ऑन, और ऊपर से नोटों की बारिश। सब कुछ किसी बॉलीवुड रोमांटिक गाने जैसा चल रहा था। तभी अचानक, पिक्चर में एंट्री होती है छोटे-छोटे नटखट मिनियन्स की।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by The nukkad Talks (@the_nukkad_talks)

विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों ने खराब किया माहौल
ये बच्चे जैसे ही हवा में उड़ते नोट देखते हैं, तुरंत स्टेज की तरफ दौड़ पड़ते हैं। उनकी हालत ऐसी हो जाती है जैसे कोई खजाना खुला हो और उन्हें जितना हो सके उतना समेट लेना है। दूल्हा-दुल्हन के रोमांटिक शॉट की जगह बच्चों की मनी हंटिंग का लाइव शो शुरू हो जाता है। बच्चे स्टेज पर इधर-उधर भाग रहे थे और पूरी टीम माथा पकड़कर खड़ी रह गई। दूल्हे ने जैसे ही ये सब होते देखा, उसका तो सारा मूड ही खराब हो गया। उसकी ड्रीम शूट का पूरा सीक्वेंस गड़बड़ा गया था। गुस्से से भरे दूल्हे ने पहले तो बच्चों को डांटकर और थप्पड़ दिखाते हुए स्टेज से हटाया, फिर तुरंत माइक पकड़ लिया।

दूल्हे को आया गुस्सा
माइक पर दूल्हा जो बोला, उसने पूरे माहौल को एकदम बदल दिया। उसने कहा, “अगर पैसे की इतनी दिक्कत है तो हमसे आकर ले लेना, लेकिन कृपया अपने बच्चों को संभालकर रखिए। हमारा शूट मत बिगाड़िए।” अब भला ऐसी बात वीडियो में आ जाए और सोशल मीडिया पर न फैले। ऐसा कैसे हो सकता है। वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट्स आए। कुछ लोगों को दूल्हे का गुस्सा बिल्कुल जायज लगा। एक यूजर ने लिखा,“भाई ने दिल की बात कह दी।”तो वहीं एक दूसरे ने तंज कसते हुए कहा,“ये मॉडर्न दूल्हे रिश्तेदारों को नीचा दिखाने में माहिर होते हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “लोन लेकर शादियां बड़ी-बड़ी करते हैं और मेहमानों को जलील भी करते हैं वाह।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed