{"_id":"6b05784ee5e0dd98d10b12f3","slug":"girls-dance-on-bulldozer-at-wedding-to-bhojpuri-song-shocking-video-goes-viral-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में बुलडोजर पर चढ़ीं लड़कियां और भोजपुरी गाने पर लगाने लगीं ठुमके, वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शादी में बुलडोजर पर चढ़ीं लड़कियां और भोजपुरी गाने पर लगाने लगीं ठुमके, वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश
Tue, 24 Nov 2026 05:13 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:13 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कियां बुलडोजर पर चढ़कर भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं।
विज्ञापन
शादी में बुलडोजर पर चढ़ीं लड़कियां और भोजपुरी गाने पर लगाने लगीं ठुमके
- फोटो : एक्स
विस्तार
भारतीय शादियां सिर्फ दो लोगों के रिश्ते में बंधने का आयोजन होती हैं, बल्कि ये खुशियों, मस्ती और जश्न का भी बड़ा मौका होती हैं। शादी में होने वाला संगीत समारोह तो खासतौर पर धमाल और मनोरंजन से भरा रहता है। इस दौरान परिवार के सदस्य और दोस्त अपने डांस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। कई बार कुछ ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो लंबे समय तक यादगार बन जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कियां बुलडोजर पर डांस करती दिख रही हैं। लड़कियों के इस डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी समारोह के दौरान एक बुलडोजर को अलग अंदाज में इस्तेमाल किया गया है। बुलडोजर पर लड़कियां खड़ी होकर भोजपुरी गाने की धुन पर डांस कर रही हैं। उनके डांस और अंदाज को देखकर आसपास मौजूद लोग भी इस नजारे का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। शादी का माहौल पूरी तरह उत्साह और मस्ती से भरा हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
आमतौर पर बुलडोजर का इस्तेमाल सड़क निर्माण, खुदाई और दूसरे निर्माण कार्यों के लिए किया जाता है। हालांकि, इस वीडियो में इसका इस्तेमाल शादी के जश्न को खास बनाने के लिए किया गया। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। शादी में शामिल लोगों के लिए भी यह नजारा किसी सामान्य समारोह से बिल्कुल अलग रहा है।
विज्ञापन
शादी में बुलडोजर पर चढ़कर लड़कियों ने किया डांस https://t.co/IGKzxTqxPq
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) November 24, 2026
फुटपाथ पर बाइकर्स की मनमानी पर भारी पड़ीं 3 लड़कियां, बिना कुछ कहे सिखाया ट्रैफिक नियमों का ऐसा पाठ
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना बुलडोजर पर डांस
सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। इस वीडियो में भी बुलडोजर पर भोजपुरी गाने की धुन पर डांस करती लड़कियों का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोगों को यह शादी का अनोखा और मजेदार अंदाज देखकर हरानी हो रही है। कई लोगों का कहना है कि बुलडोजर पर चढ़कर इस तरह डांस करना खतरनाक हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि वायरल होने और रील बनाने के लिए इस तरह जान जोखिम में डालना सही नहीं है। उनका कहना है कि एक छोटा सा हादसा भी खुशियों में ग्रहण लगा सकता है।
प्रेग्नेंट महिला ने बाइक सवार से मांगी मदद, कैब बुक कराने की बात पर खुली ऐसी पोल, जानकर हो जाएंगे हैरान
बुलडोजर पर खड़े होकर डांस करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इस तरह के आयोजन के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा यह नजारा कब और कहां का है, यह स्पष्ट नहीं है।
