Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   girl dancing middle of road for reel viral video traffic safety

बीच सड़क पर लड़की ने किया धांसू डांस, वायरल रील देखकर भड़के लोग, बोले- लाइक्स के चक्कर में जोखिम में डाली जान

Sun, 29 Nov 2026 07:44 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 29 Nov 2026 07:44 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर बीच सड़क डांस कर रही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की के डांस को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लड़की ने व्यूज के चक्कर में जान खतरे में डाल दी है। 

विज्ञापन
girl dancing middle of road for reel viral video traffic safety
बीच सड़क पर लड़की ने किया धांसू डांस, वायरल रील देखकर भड़के लोग - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा से ज्यादा लाइक्स-व्यूज पाने के लिए लोग अक्सर अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की व्यस्त सड़क के बीचोंबीच डांस करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं और सड़क पर इस तरह रील बनाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नारंगी रंग की साड़ी और हरे ब्लाउज में एक लड़की सड़क के बीच खड़ी होकर पूरे जोश के साथ डांस कर रही है। वह हाथों से अलग-अलग इशारे करते हुए डांस स्टेप्स दिखा रही है। वहीं, पास में खड़ी एक दूसरी महिला मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह वीडियो शूट किया जा रहा है, वहां से लगातार गाड़ियां गुजरती दिखाई दे रही हैं। सड़क पर डिवाइडर, बिजली के खंभे और साइनबोर्ड भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


लाइक्स और व्यूज के लिए सड़क पर जोखिम भरा स्टंट

इस वीडियो को देखकर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। व्यस्त सड़क के बीचोंबीच डांस करना न सिर्फ लड़की के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, बल्कि इससे दूसरे वाहन चालकों को भी परेशानी हो सकती है। अचानक सामने किसी व्यक्ति के आ जाने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाना पड़ सकता है या अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर व्यूज हासिल करने की कोशिश किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिर्फ 5 ग्राम के पक्षी ने बनाया रिकॉर्ड, हमिंगबर्ड ने 38 दिनों में तय की 6526 किमी की दूरी, वैज्ञानिक भी हैरान 

गोवा से जाते वक्त भावुक हुई ब्रिटिश महिला, भारत को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर आपको होगा गर्व 

वायरल: 6500 साल पहले भी था शिकार के लिए हंटिंग किट, टेक्सास की गुफा में मिली ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक हैरान

वायरल वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों वे इस हरकत पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की है,  तो कई लोगों ने इसे बेहद लापरवाही भरा कदम बताया है। एक शख्स ने लिखा है कि भाई रील का कीड़ा सच में बड़ा खतरनाक होता है, बीच सड़क पर पूरा स्टेज ही जमा लिया है। एक अन्य ने लिखा है कि आते-जाते वाहनों के बीच इस तरह सड़क पर डांस करना अपनी जान को खतरे में डालने जैसा है, थोड़ा तो ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed