फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Foreigner went to Pakistan wearing India jersey people reacted in such a way Video goes Viral on Internet

Viral Video: भारती की जर्सी पहनकर पाकिस्तान घूमने गया विदेशी, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया कि नहीं होगा यकीन

Mon, 15 Sep 2025 01:30 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Sep 2025 01:30 PM IST
सार

हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्लॉगर ने ऐसा ही एक्सपेरिमेंट किया। वीडियो देखने वालों के लिए यह काफी दिलचस्प रहा। लोग कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी राय दे रहे हैं।

विज्ञापन
Foreigner went to Pakistan wearing India jersey people reacted in such a way Video goes Viral on Internet
भारत की जर्सी पहनकर पाकिस्तान गया शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @alexwandersyt

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में हर कोई जानता है। दोनों देशों के बीच तनाव हमेशा ही चर्चा में रहती है। खासकर जब बात क्रिकेट की हो तो माहौल और भी गर्म हो जाता है। चाहे कोई टूर्नामेंट हो या फिर सिर्फ एक मैच, भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हों तो दर्शकों और फैंस की दिलचस्पी चरम पर पहुंच जाती है। इसी वजह से अगर कोई शख्स आम दिनों में पाकिस्तान की सड़कों पर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर घूम जाए तो यह वाकई हैरान कर देने वाली बात होती है। अब हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्लॉगर ने ऐसा ही एक्सपेरिमेंट किया। वीडियो देखने वालों के लिए यह काफी दिलचस्प रहा। लोग कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो नया नहीं है। वीडियो की शुरुआत में व्लॉगर कहता है, "क्या होगा अगर मैं इंडियन शर्ट पहनकर लाहौर की सड़कों पर घूमूं तो?" इसके बाद वह इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर लाहौर की गलियों में घूमने निकलता है। शुरुआत में कुछ लोग उसे घूरते हैं, लेकिन जैसे-जैसे वह आगे बढ़ता है, लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन देने लगते हैं। दिलचस्प बात यह है कि किसी ने उसे कुछ भी बुरा नहीं कहा। बल्कि, कई लोग उससे हाथ मिलाते और अच्छे से पेश आते दिखे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alex Wanders (@alexwandersyt)




व्लॉगर के साथ ऐसे पेश आए लोग
करीब 56 सेकंड के इस वीडियो में यह सब कुछ कैद है। वीडियो में दिखता है कि माहौल जितना लोगों ने सोचा था उतना तनावपूर्ण नहीं रहा। बल्कि लोग उसे देखकर हैरान जरूर हुए, लेकिन किसी ने नफरत भरे व्यवहार का इजहार नहीं किया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @alexwandersyt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। व्लॉगर ने कैप्शन में लिखा, "क्या पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेट शर्ट पहनना सुरक्षित है?" इस सवाल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 28 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 3 लाख 80 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर मजाक भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारत अंग्रेजी में लिखा है, वे पढ़ नहीं सकते भाई।" दूसरे ने कहा, "आधी जनता को तो पता ही नहीं था कि टी-शर्ट पर क्या लिखा है।" तीसरे ने मजाक में लिखा, "आपके रंग ने आपको बचा लिया।" वहीं चौथे यूजर ने कहा, "पाकिस्तान में तुम्हारा नमस्ते करना सबसे अच्छी बात लगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed