फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Foreign girl who perform amazing dance on dhurandhar movie shararat song video goes viral

Viral Video: धुरंधर के हिट गाने 'शरारत' पर रशियन लड़की का देसी अंदाज, हरी साड़ी में मचाया तहलका

Wed, 28 Jan 2026 10:25 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 28 Jan 2026 10:25 AM IST
सार

Viral Video: हरी साड़ी पहने बॉलीवुड गाने पर डांस करती रशियन लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सभी लोंगो को भी झूमने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में डांस कर रहीं रशियन लड़की ने सभी भारतीयों को दीवाना बना दिया है। 

विज्ञापन
Foreign girl who perform amazing dance on dhurandhar movie shararat song video goes viral
रशियन लड़की के जबरदस्त डांस का वीडियो - फोटो : @indiandancers__

विस्तार

Dance Viral Video:  इंटरनेट पर आए दिन डांस के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर हरी साड़ी पहने बॉलीवुड गाने पर डांस करती एक रशियन लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सभी लोंगो को भी झूमने पर मजबूर कर दिया है। दिल जीतने वाले इस वीडियो में डांस कर रहीं लडकी ने सभी भारतीयों का दीवाना बना दिया है। धुरंधर के हिट गाने  'शरारत' पर डांस करती रशियन लड़की की एनर्जी देख देखने वाले देखते रह गए। 

विज्ञापन


आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' खूब चर्चा में रही है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की बल्कि इसके गाने भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। बता दें कि धुरंधर फिल्म ने भारत ही नहीं बाहर के देशों में भी तूफान मचाया हुआ था। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रूसी युवती हरे रंग की पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर फिल्म धुरंधर के हिट गाने 'शरारत' पर देसी अंदाज में नृत्य करती नजर आ रही है। साड़ी में चलना भी एक चुनौती होता है, लेकिन इस रशियन लड़की ने साड़ी में भारतीय डांस स्टाइल को इतने आत्मविश्वास और एनर्जी के साथ कॉपी किया, जिसे देखने के बाद हर भारतीय उनका फैन हो गया। साड़ी में रशियन लड़की का लुक भी खूब तारीफ बटोर रहा है। जिस तरह से उसने साड़ी को कैरी किया है और डांस करते वक्त भी उसकी ग्रेस बनाए रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Indiandancers (@indiandancers__)


रशियन लड़की के जबरदस्त डांस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indiandancers__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लोगों देख चुके हैं। तो वहीं लोग इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उसने बॉलीवुड डांस की आत्मा को बखूबी पकड़ लिया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल कई प्रोफेशनल डांसर भी इतने नेचुरल एक्सप्रेशन नहीं दे पाते, जितने इस लड़की ने दिए हैं। कई यूजर्स ने तो यह तक लिखा है कि, उसे किसी बॉलीवुड फिल्म में डांस करने का मौका मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed