{"_id":"6a92fc6e88a119a8e60f08c0","slug":"flight-attendant-surprises-father-on-his-birthday-mid-flight-wins-hearts-online-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयर होस्टेस बेटी ने पिता को बर्थडे पर दिया सरप्राइज, फ्लाइट में ऐसे किया वेलकम, भावुक करने वाला लम्हा वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एयर होस्टेस बेटी ने पिता को बर्थडे पर दिया सरप्राइज, फ्लाइट में ऐसे किया वेलकम, भावुक करने वाला लम्हा वायरल
Sat, 29 Aug 2026 09:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:06 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एयर होस्टेस बेटी और पिता का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पिता अपनी बेटी को पहली बार फ्लाइट में एयर होस्टेस की ड्रेस में देखते हैं।
विज्ञापन
एयर होस्टेस बेटी ने पिता को बर्थडे पर दिया सरप्राइज, फ्लाइट में ऐसे किया वेलकम
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहा जाता है कि बेटियां पापा के दिल के सबसे करीब होती हैं और पिता के आंखों का तारा होती हैं। बेटी को पिता अपनी गोद में खिलाता है, कंधों पर बैठाकर दुनिया दिखाता है, लेकिन जब एक दिन वही बेटी हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते विमान में अपनी जिम्मेदारी निभाती दिखती है, तो पिता के लिए वह पल बेहद खास होता है, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पिता सामान्य यात्री की तरह फ्लाइट में सवार होता है। पिता को जरा भी अंदाजा नहीं है कि इस यात्रा के दौरान उन्हें जिंदगी का ऐसा सरप्राइज मिलेगा, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, जिस हवाई हजाह में वह यात्रा के लिए गए थे, उसी में उनकी बेटी एयर होस्टेस के तौर पर ड्यूटी पर थीं। खास बात यह थी कि पिता ने अपनी बेटी को इससे पहले कभी एयर होस्टेस की ड्रेस में सामने से नहीं देखा था।
विज्ञापन
सामने बेटी थी और पहचान नहीं पाए पिता
वीडियो में दिख रहा है कि पिता जैसे ही फ्लाइट के अंदर जाते हैं, बेटी एयर होस्टेस की ड्रेस में उनके सामने आ जाती है। वह मुस्कुराते हुए पिता को अपनी बांहें खोलकर गले लगाती हैं। पिता सामने खड़ी एयर होस्टेस को देखते हैं और कुछ पल के लिए रुक जाते हैं। वह यकीन नहीं कर पाते हैं कि सामने खड़ी लड़की उनकी अपनी बेटी है। फिर वह एक कदम पीछे हट जाते हैं और ध्यान से उसका चेहरा देखने लगते हैं। फिर उन्हें एहसास होता है कि सामने खड़ी एयरो हस्टेस उनकी बेटी है।
View this post on Instagram
नेपाल की बाढ़ सिर्फ शुरुआत! दुनिया के इन देशों में भी मच सकती है भयानक तबाही, वैज्ञानिकों ने दी खतरनाक चेतावनी
इसके बाद वीडियो में पिता की भावनाएं चेहरे पर साफ दिख रही हैं। वह तुरंत बेटी की तरफ बढ़ते हैं और उसे कसकर गले लगाते हैं। बेटी भी पिता से लिपट जाती है और दोनों के चेहरे पर खुशी और भावुकता साफ नजर आ रही है।
वीडियो शेयर करते हुए एयर होस्टेस बेटी ने लिखा है कि उनके पिता को बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि वह उसी फ्लाइट में मौजूद हैं। यह पहली बार था जब पिता ने अपनी बेटी को एयर होस्टेस की ड्रेस देखा था। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
नदी में बाढ़ के बीच मासूम की ढाल बनी मां, हाथी ने अपने बच्चे को ऐसे बचाया, देखकर हो जाएंगे भावुक
पिता को स्पेशल कार्ड देती है बेटी
इसके बाद बेटी के साथ पिता फ्लाइट में एक सेल्फी खीचंते हैं। इसके बाद बेटी उन्हें एक बर्थडे कार्ड देती हैं, जिसमें 18 अगस्त 2026 की डेट मेंशन होती है। कार्ड पर लिखा है हैप्पी बर्थडे पापा। हमें आप पर गर्व है। भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे। देश का झंडा गर्व के साथ आप ऊंचा रखते हैं। हमारे साथ आपके होने पर हम गर्व और सम्मान महसूस करते हैं।