एक समय था जब विज्ञान कई मामलों में पीछे था। पहले लोग शायद ही ऐसा कभी सोचते होंगे कि बिजली जैसी भी कोई चीज हो सकती है, जिसके इस्तेमाल से इंसान बहुत कुछ कर सकता है और ना ही विमान के उड़ने, सिनेमा और टीवी का चलन और मोबाइल पर बात करने के बारे में कभी सोच पाते होंगे। लेकिन आज विज्ञान की मदद से वैज्ञानिकों ने इन सभी चीजों को संभव कर दिखाया है। हालांकि आज भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनके जवाब तलाशने अभी बाकी हैं। आइए कुछ ऐसे रहस्यमय कामों के बारे में जानते हैं, जो इंसान करना तो चाहता है, लेकिन शायद ही कभी कर पाए।
{"_id":"5f6cc31373d967029f2dc181","slug":"five-mysterious-things-a-human-being-wants-to-do-but-rarely-does","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो चार रहस्यमय काम, जो इंसान करना तो चाहता है, लेकिन शायद ही कभी कर पाए","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वो चार रहस्यमय काम, जो इंसान करना तो चाहता है, लेकिन शायद ही कभी कर पाए
Thu, 24 Sep 2020 10:01 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
टाइम मशीन की कल्पना
- वर्तमान से अतीत और भविष्य में पहुंचने की परिकल्पना तो इंसान हमेशा से करता रहा है। टाइम ट्रेवल और टाइम मशीन को लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई फिल्में भी बन चुकी हैं, लेकिन ये अभी भी एक कल्पना मात्र ही हैं। हालांकि इंसान इसके लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन मौजूदा विज्ञान को देखकर लगता है कि शायद ही ऐसा कभी हो पाए कि इंसान टाइम मशीन के जरिए भूत और भविष्य में जा सके।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमर होने की कल्पना
- अमर होना उसको कहा जाता है, जो कभी नहीं मर सकता। महाभारत में सात ऐसे व्यक्तियों का उल्लेख मिलता है, जो अमर हैं। लेकिन विज्ञान के लिए अभी भी अमरता बस एक कल्पना ही है, जो शायद ही कभी सच हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गायब होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने की कल्पना
- महाभारत या रामायण धारावाहिक में आपने देखा होगा कि कैसे देवता गण या ऋषि-मुनि गायब होकर पलभर में एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते थे, लेकिन क्या आज के समय में ऐसा संभव है कि अदृश्य हो जाए। दरअसल, विज्ञान ने अभी इतनी तरक्की नहीं की है कि ऐसा संभव हो पाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रकाश की गति से यात्रा करने की कल्पना
- प्रकाश की गति से यात्रा करने का सपना तो इंसान कई सालों से देख रहा है, क्योंकि प्रकाश की गति इतनी ज्यादा होती है कि यह लंदन से न्यूयॉर्क की दूरी को एक सेकंड में 50 से ज्यादा बार तय कर लेगी। लेकिन मौजूदा विज्ञान और तकनीक को देखकर लगता है कि शायद ही इंसान की ये कल्पना कभी सच हो पाए।