दिल्ली में एक अप्रैल 2019 से पहले के सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोड वाले स्टिकर लगाना अनिवार्य हो गया है। वाहन मालिकों को 30 अक्टूबर से पहले इसे लगवाना होगा। इसके बाद एचएसआरपी न लगवाने पर 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर।
30 अक्बतूर से बदल जाएंगे नंबर प्लेट के नियम, 5 मिनट की मेहनत से बचाएं 10 हजार रुपये का चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का आवेदन करने के लिए सबसे पहले bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं।
- यहां आपको Private Vehicle (निजी वाहन) और Commercial Vehicle (वाणिज्यिक वाहन) के दो विकल्प देखाई देंगे। इनमें से आपको एक विकल्प को चुनना होगा।
हमने Private Vehicle टैब पर क्लिक किया। यहां आपको पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel), इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle), सीएनजी (CNG) और सीएनजी+पेट्रोल (CNG+Petrol) का विकल्प चुनना होगा।
हमने Petrol टाइप के टैब पर क्लिक किया। इसके बाद वाहनों की कैटगरी खुलेगी। आसान भाषा में समझें तो इस वेबपेज में आपको मोटरसाइकिल, कार, स्कूटर, ऑटो और भारी वाहन आदि जैसे विकल्पों में से एक को चुनना होगा। हमने यहां कार के विकल्प पर क्लिक किया।
अब आपको वाहन कंपनी के विकल्प को चुनना होगा। आसान भाषा में कहें तो आपको अपने वाहन को बनाने वाली कंपनी को चुनना होगा। हमने Maruti Suzuki के विकल्प पर क्लिक किया।