फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Female police officer returning home after duty was crushed by a truck from behind died on the spot

Viral Video: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी महिला पुलिसकर्मी, पीछे से ट्रक वाले ने कुचला, मौके पर ही हो गई मौत

Sat, 27 Sep 2025 05:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Sep 2025 05:38 PM IST
सार

Viral Video: हादसा कोयंबटूर के कामराज रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर भानुमति अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। वो स्कूटी पर थी और रोज की तरह अपने काम पर जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से एक और दोपहिया वाहन आया और बेहद खतरनाक तरीके से कट मारते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Female police officer returning home after duty was crushed by a truck from behind died on the spot
महिला पुलिसकर्मी को ट्रक ने कुचला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर सड़क हादसे में सिंगानल्लूर थाने की वरिष्ठ महिला पुलिस इंस्पेक्टर भानुमति की मौत हो गई। यह घटना इतनी खतरनाक थी कि जिसने भी हादसे का सीसीटीवी वीडियो देखा, उसके होश उड़ गए। यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान रह जा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हादसा कोयंबटूर के कामराज रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर भानुमति अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। वो स्कूटी पर थी और रोज की तरह अपने काम पर जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से एक और दोपहिया वाहन आया और बेहद खतरनाक तरीके से कट मारते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भानुमति का स्कूटी से बैलेंस बिगड़ गया। उनका वाहन लड़खड़ाया और वह पास से गुजर रहे एक बड़े ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि हादसा कितनी तेजी से हुआ और भानुमति के पास बचने का कोई मौका ही नहीं था।
विज्ञापन


मौके पर ही हो गई मौत
जैसे ही यह हादसा हुआ वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और पूरी घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। भानुमति के शव को कोयंबटूर ईएसआई अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरी जांच चल रही है कि आखिर ये लापरवाही किसकी वजह से हुई। लोगों का कहना है कि जिस तरीके से वह दोपहिया वाहन चलाया जा रहा था वो पूरी तरह से लापरवाही और नियम तोड़ने जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर
वरिष्ठ महिला पुलिस इंस्पेक्टर भानुमति की मौत की खबर सुनते ही कोयंबटूर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मी भी इस घटना से सदमे में हैं। हर कोई यही कह रहा है कि उन्होंने अपनी ड्यूटी हमेशा ईमानदारी से निभाई और उनका इस तरह से अचानक जाना किसी को भी हजम नहीं हो रहा। इस हादसे का वीडियो जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई ट्रक चालक को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई उस लापरवाह बाइक सवार को। पर एक बात सबके बीच कॉमन है – कि इस तरह की लापरवाही कभी भी किसी की जान ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed