फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   delhi metro girl fight with police officer on platform watch viral video

Video: जब मेट्रो स्टेशन पर बना बात का बतंगड़, लड़की और पुलिस वाले के झगड़े का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Sun, 10 Sep 2023 12:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 12:13 PM IST
सार

वीडियो में एक लड़की को पुलिस अधिकारी से लड़ते हुए देखा जा सकता है। लड़की को अधिकारी प्लेटफॉर्म से दूर हटने के लिए कह रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के किसी मेट्रो स्टेशन का है।

विज्ञापन
delhi metro girl fight with police officer on platform watch viral video
Girl Police Fight Viral Video - फोटो : Twitter/@gharkekalesh

विस्तार

Girl Police Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। सड़क पर चलते हुए आपने कई लोगों को झगड़ते और आपा खोते हुए देखा होगा। क्रोध में लोग यह नहीं देखते हैं कि आखिर उनके सामने वाला कौन है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का है।

विज्ञापन


इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में मेट्रो के अंदर लोगों को लड़ते-झगड़ते हुए देखा गया है। वीडियो में एक लड़की को पुलिस अधिकारी से लड़ते हुए देखा जा सकता है। लड़की को अधिकारी प्लेटफॉर्म से दूर हटने के लिए कह रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के किसी मेट्रो स्टेशन का है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वीडियो किस जगह का है। 
विज्ञापन


यह वीडियो सिर्फ 40 सेकेंड का है, जिसमें तीन से चार लोग दिख रहे हैं। लड़की और पुलिस को झगड़ते हुए देखा जा सकता है। लड़की लगातार बोलती रहती है, तो इस पर पुलिस अधिकारी कहते हैं कि यह दिखा रही है कि मैं लेडीज हूं। इस पर लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इनसे बोलो तमीज से बात करें। आप जेंट्स हो, आप उसका फायदा उठा रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


G20 Summit: भारत मंडपम में लगी है नटराज की प्रतिमा, जानिए क्या है खासियत और चोल साम्राज्य से संबंध?


इस वीडियो को X (ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं।

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चांद पर क्यों लगा था झटका? जानिए क्या है महारहस्य
 

Ajab Gajab: इक्कीसवीं सदी में भी जारी है ये अजीबो-गरीब कुप्रथा, यहां बाप ही रचाता है बेटी से शादी

एक ने लिखा है कि अभी इसको कुछ हो जाता, तो घरवाले बोलते पुलिस क्या कर रही थी। बता रहे हैं तो इसको बुरा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये वो वाली रील बना रही होगी, जिसमें ट्रेन पीछे से गुजरती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed