दिल्ली: साड़ी पहनकर बाइक चलाती महिला के लिए पुरुषों ने बना दिया रास्ता, लोग बोले- सभी मर्द एक जैसे नहीं होते
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर साड़ी पहनकर बाइक चलाती दिल्ली की एक महिला बाइक सवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रैफिक के बीच जब वह आगे बढ़ती है, तो आसपास मौजूद कुछ पुरुष उसे रास्ता देते दिखाई देते हैं।
विस्तार
महिला बाइक राइडर का वायरल वीडियो: कई बार महिलाओं के सड़क पर वाहन चलाने के अनुभव को लेकर अक्सर पुरुषों के अहंकार और असुरक्षा की भावना से जोड़ा जाता है। हाल ही में गुरुग्राम में कार की टक्कर से घायल हुईं महिला लेडी बाइकर की घटना के बाद भी सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। हालांकि, सड़क पर पुरुषों के व्यवहार की तस्वीर एक जैसी नहीं होती। ऐसे में सोशल मीडिया पर साड़ी पहनकर बाइक चलाती दिल्ली की एक महिला बाइक सवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रैफिक के बीच जब वह आगे बढ़ती है, तो आसपास मौजूद कुछ पुरुष उसे रास्ता देते दिखाई देते हैं।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में दिल्ली की रहने वाली एक बाइक सवार ने अपने सफर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साड़ी पहनकर बाइक चलाते हुए दिल्ली की अलग-अलग सड़कों से गुजरती नजर आती है। दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर बाइक चलाते हुए महिला को लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोग उन्हें देखकर मुस्कुराते नजर आए, तो कुछ ने हाथ के इशारे से उनका हौसला बढ़ाया। वहीं, कई लोग तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए। सड़क पर लोगों की इन प्रतिक्रियाओं ने इस नजारे को और भी खास बना दिया।
हाई हील में लड़कों का डांस देख दंग रह गईं महिलाएं, रजिया गाने पर शानदार परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल
यहां देखें वीडियो
पुरुषों के व्यवहार ने खींचा ध्यान
वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला नजारा उस वक्त देखने को मिलता है, जब लोग महिला बाइक सवार के लिए रास्ता बनाते नजर आते हैं। कुछ ऑटो चालकों ने उन्हें आगे निकलने के लिए जगह दी, जबकि कुछ अन्य लोगों ने ट्रैफिक के बीच रास्ता बनाने में मदद की। आमतौर पर सड़क पर महिलाओं के साथ होने वाले पुरुषों द्वारा असहज व्यवहार को लेकर चर्चा होती रहती है, लेकिन इस वीडियो में पुरुषों का रवैया इसके बिल्कुल अलग नजर आया।
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
दिल्ली की सड़को पर साड़ी पहनकर बाइक चलाती महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- सभी मर्द एक जैसे नहीं होते। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- सड़क पर महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने वाले पुरुषों को भी उसी चर्चा में जगह मिलनी चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने उन मर्दों की तारीफ की, जिन्होंने सड़क पर महिला को असहज करने के बजाय उन्हें रास्ता दिया और सम्मान के साथ आगे बढ़ने दिया।
शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
महिला बाइकर के कॉन्फिडेंस ने खींचा ध्यान
बता दें कि यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब भारतीय सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर चर्चा जारी है। वहीं वीडियो में महिला पूरे आत्मविश्वास के साथ बाइक चलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान लोगों का ध्यान उनकी साड़ी के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास पर भी गया। वह बिना किसी झिझक के सार्वजनिक सड़क पर बाइक चलाती दिखाई दीं और आसपास मौजूद लोग उन्हें आगे बढ़ने के लिए रास्ता देते नजर आए।