Viral Video: साइकिल मिस्त्री के बेटे को मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइनिंग लेटर देख छलक पड़े पिता के आंसू
Viral Video: वायरल वीडियो में एक लड़के को सरकारी नौकरी मिलती है, जिसका पिता साइकिल मिस्त्री होता है। बेटा जब सरकारी नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर अपने पिता को दिखाता है तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं। शायद इसी वजह से यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: पिता और बेटे का रिश्ता में एक अलग ही अनोखा और भावनात्मक बंधन होता है, जहां एक पिता बेटे के लिए हीरो और मार्गदर्शक होता हैं, तो वहीं बेटा पिता के लिए गर्व और भविष्य का सहारा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर पिता और पुत्र के रिश्ते का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भी इमोशनल हो गए हैं। वीडियो में एक लड़के को सरकारी नौकरी मिलती है, जिसका पिता साइकिल मिस्त्री होता है। बेटा जब सरकारी नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर अपने पिता को दिखाता है तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं। शायद इसी वजह से यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग
साईकिल मिस्त्री बाप को जब बेटे ने CISF का ज्वाइनिंग लैटर दिया तो पिता भावुक हो गया !!! pic.twitter.com/gZl7yZZ9G3— Sonu Yadav (@sonuydv87) February 2, 2026
साइकिल मिस्त्री पिता और बेटे के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @sonuydv87 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘साइकिल मिस्त्री बाप को जब बेटे ने (CISF) का ज्वाइनिंग लेटर दिया तो पिता भावुक हो गया’।