फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cow Climbs Three-story Building In Pune To Escape Stray Dogs Rescued By Crane Maharashtra Pune Hindi News

Viral Video: आवारा कुत्तों के डर से बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई गाय, फिर ऐसे उतारा, देखें वायरल वीडियो

Sat, 17 May 2025 03:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 03:54 PM IST
सार

Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुत्तों से बचने के लिए एक गाय इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। यह जिले के रविवार पेठ इलाके में घटी है। इमारत की तीसरी मंजिल पर गाय को देखकर हंगामा मच गया।

विज्ञापन
Cow Climbs Three-story Building In Pune To Escape Stray Dogs Rescued By Crane Maharashtra Pune Hindi News
आवारा कुत्तों के डर से बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई गाय - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुत्तों से बचने के लिए एक गाय इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। यह जिले के रविवार पेठ इलाके में घटी है। इमारत की तीसरी मंजिल पर गाय को देखकर हंगामा मच गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। गाय को बचाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे और उन्होंने क्रेन से गाय को नीचे उतारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?

पुणे के रविवार पेठ इलाके के परदेसी वाड़ा में यह घटना घटी। यहां पर सुबह करीब 6 बजे लोग शोर सुनकर जग गए। उन्होंने देखा कि एक गाय उनकी इमारत की तीसरी मंजिल पर खड़ी है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आवारा कुत्तों ने गाय को दौड़ाया, जिससे वह डरकर इमारत के परिसर में घुस गई और एक संकरी लकड़ी की सीढ़ी से तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गाय को ऐसे उतारा नीचे

स्थानीय लोगों ने गाय को नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को काॅल करके बुलाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गाय को सीढ़ियों से नीचे उतारने की कोशिश, लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। अधिकारी ने कहा कि गाय को सीढ़ियों से नीचे लाने में सफलता नहीं मिली। अंतिम उपाय के तौर पर हमने उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और सुरक्षा बेल्ट का इस्तेमाल किया।


Viral Video: बेटे की रोटी छीनकर खा रहा था लंगूर और पिता बना रहा था वीडियो, बच्चे का रोना देख भड़के लोग


Viral Video: तेज आंधी में नोएडा का घर हुआ पूरी तरह से बर्बाद, मटेरियल पर भी जमकर लोग उठा रहे सवाल

वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान 

आखिरकार दमकल विभाग ने क्रेन का इस्तेमाल कर गाय को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गाय को तीसरी मंजिल पर देखकर लोगों के होश उड़ गए। दमकल विभाग की टीम ने गाय को नीचे उतारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed