Viral Video: तेज आंधी में नोएडा का घर हुआ पूरी तरह से बर्बाद, मटेरियल पर भी जमकर लोग उठा रहे सवाल
Flat Video Viral: वीडियो में दिख रहा है कि जिस कमरे में ट्रेडमिल रखा है, उस हिस्से की दीवार पूरी तरह से टूटी हुई है। फ्लैट में रहने वाले परिवार को इस नुकसान से गहरा धक्का लगा है, क्योंकि उन्होंने अपार्टमेंट खरीदते समय कई बार निर्माण सामग्री की क्वालिटी को लेकर बिल्डर से जानकारी ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर हमें हैरानी जरूर होती है। अब हाल ही में, नोएडा में 16 मई को आई जबरदस्त आंधी के बाद एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। करीब 40 सेकंड का यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फ्लैट की दीवारें और बालकनी टूटकर गिरती दिखाई देती हैं। इस क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग बिल्डिंग की क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि जिस कमरे में ट्रेडमिल रखा है, उस हिस्से की दीवार पूरी तरह से टूटी हुई है। फ्लैट में रहने वाले परिवार को इस नुकसान से गहरा धक्का लगा है, क्योंकि उन्होंने अपार्टमेंट खरीदते समय कई बार निर्माण सामग्री की क्वालिटी को लेकर बिल्डर से जानकारी ली थी। बड़े शहरों में जैसे-जैसे रियल एस्टेट आगे बढ़ रहा है, लोग भी तेजी से वहां इनवेस्ट कर रहे हैं। हर कोई अपने सपनों का घर खरीदना चाहता है और जीवन भर उसी में रहना चाहता है। लेकिन जब वही घर तेज बारिश या आंधी में साथ न दे सके तो यह सपना चकनाचूर हो जाता है।
आज नोएडा में आंधी के बाद एक फ्लैट का दृश्य । वैसे हवा तेज तो थी लेकिन यह आंधी से अधिक इस बात को दिखा रही है कि अपार्टमेंट को कितना मजबूर बनाया जा रहा है
विज्ञापन विज्ञापन
pic.twitter.com/7PPcDR3ezN— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) May 16, 2025
आंधी से घर की बालकनी टूट जाती है
वायरल वीडियो की शुरुआत उस कमरे से होती है जिसका बाहरी हिस्सा पूरी तरह से गिर चुका है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। एक महिला वीडियो में बताती है कि "पूरा गेट, यहां तक कि फ्लैट के तीनों गेट भी हिलने लगे थे।" इसके बाद वीडियो बनाने वाला व्यक्ति दूसरे कमरे में जाता है, जहां की बालकनी भी बुरी तरह से टूट चुकी है।
अपार्टमेंट की मजबूती है कम
यह वीडियो @iamnarendranath नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “आज नोएडा में आंधी के बाद एक फ्लैट का दृश्य। हवा तेज थी, लेकिन इस घटना ने दिखा दिया कि अपार्टमेंट्स की मजबूती कितनी कम है।” इस वीडियो को अब तक 85 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 500 से अधिक बार लाइक किया गया है।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कंस्ट्रक्शन क्वालिटी को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर की है। कुछ लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट लेना ही एक बड़ी भूल है, वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी कि घर खुद बनवाना चाहिए ताकि निर्माण पर पूरा नियंत्रण रहे। कई लोग इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर बिल्डर को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यही है बिल्डिंग की हाई क्वालिटी, जिसकी ईएमआई लोग 20 साल तक भरेंगे। भरोसा बिल्डरों पर और सुरक्षा भगवान भरोसे।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “यह अफॉर्डेबल हाउस है, जिसमें सारी जिम्मेदारी पब्लिक को ही उठानी है।”