फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Couple stuck in a shopping center parking in Miami due to Lockdown coronavirus pandemic stopped their World tour

लॉकडाउन में फंसे तो कार को ही बना लिया घर, काम छोड़ वर्ल्ड टूर पर निकला था कपल

Fri, 17 Apr 2020 12:35 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Couple stuck in a shopping center parking in Miami due to Lockdown coronavirus pandemic stopped their World tour
लॉकडाउन में फंसे तो कार को ही बना लिया घर (पहले की तस्वीर) - फोटो : Instagram/alvetoexpedition

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से जो लॉकडाउन हुआ है, उसमें कई लोग दूसरी-दूसरी जगहों पर जाकर फंसे हुए हैं। हालांकि वायरस को रोकने का फिलहाल यहीं एकमात्र उपाय भी है। ऐसे में जो लोग जहां है, वहीं पर अपना आशियाना भी बना लिया है, क्योंकि उनके निकलने का और कोई मार्ग भी नहीं है। ऐसे ही एक दंपति हैं इंग्लैंड के रहने वाले, जो निकले तो थे वर्ल्ड टूर (विश्व भ्रमण) पर, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिलहाल अमेरिका के मियामी में फंसे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी कार को ही अपना घर बना लिया है, क्योंकि इसके अतिरिक्त उनके पास और कोई उपाय भी नहीं था।  

विज्ञापन


इस दंपति का नाम है एल्डो गियाक्विंटो और वीरा कोजलोवास्कै। उनकी गाड़ी पिछले दो हफ्तों से मियामी में वॉलमार्ट की पार्किंग लॉट में पार्क है और उन्होंने उसे ही अपना आशियाना बना लिया है। उनकी कार में एक मिनी किचन भी है, जिसमें वो आराम से खाना बनाते हैं। एल्डो के मुताबिक, उनके पास खाने के लिए पर्याप्त सामान मौजूद हैं। इसके अलावा कार के अंदर ही एक पोर्टेबल बेड भी रखा हुआ है, जिसपर वो चैन की नींद लेते हैं। एल्डो का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनकी जिंदगी में कुछ नहीं बदला है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पति-पत्नी फिलहाल स्वस्थ हैं।     
विज्ञापन


दरअसल, एल्डो पेशे से एक शेफ हैं। इंग्लैंड में उनका 'फिश एंड चिप्स' रेस्टोरेंट था। वहीं उनकी पत्नी वीरा आईटी सेक्टर में थीं, लेकिन साल 2016 में वो अपना काम-धंधा छोड़ विश्व भ्रमण के लिए निकल गए। वो अब तक पांच महाद्वीपों के 50 देश घूम चुके हैं। उनका कहना है कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा, वो फिर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक एक लाख 45 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या 22 लाख के करीब पहुंच गई। हालांकि खुशी की बात यह है कि पांच लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग ठीक भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed