{"_id":"6acb6c3d9bfa01911b081dee","slug":"costa-rica-rainforest-mysterious-stone-spheres-diquis-puzzle-trending-news-in-hindi-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"100 साल से वैज्ञानिकों के लिए पहेली हैं ये गोल पत्थर, क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
100 साल से वैज्ञानिकों के लिए पहेली हैं ये गोल पत्थर, क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन?
Sun, 11 Oct 2026 06:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:21 PM IST
सार
करीब 100 साल पहले कोस्टा रिका के दक्षिणी डिक्विस डेल्टा इलाके में केले के बागान बनाने के लिए जंगलों की सफाई की जा रही थी। इस दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर अनोखे पत्थर देखे और हैरान हो गए।
विज्ञापन
100 साल से वैज्ञानिकों के लिए पहेली हैं ये गोल पत्थर, क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन?
- फोटो : AI
विस्तार
मध्य अमेरिका के खूबसूरत देश कोस्टा रिका में सैकड़ों रहस्यमयी विशाल पत्थर मिले हैं, जो बिल्कुल गोल हैं। रहस्यमयी पत्थरों को देखकर लगता है, जैसे इन्हें किसी मशीन की मदद से बनाया गया है, लेकिन हैरानी की बात है कि ये पत्थर करीब 100 साल पहले घने जंगलों के बीच जमीन में दबे हुए मिले थे।
विज्ञापन
करीब 100 साल पहले कोस्टा रिका के दक्षिणी डिक्विस डेल्टा इलाके में केले के बागान बनाने के लिए जंगलों को साफ किया जा रहा था। इसी दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर ये अनोखे पत्थर मिले। इनका आकार इतना गोल था कि देखकर हर कोई हैरान हो गया। स्थानीय भाषा में इन्हें लास बोलास डी पिएड्रा यानी पत्थर के गोले कहा जाता है।
विज्ञापन
छोटे से लेकर कई टन वजनी हैं ये पत्थर
इन पत्थरों की सबसे खास बात है कि सभी का आकार गोल है। कुछ पत्थर सिर्फ कुछ इंच के हैं, तो वहीं कुछ का व्यास कई फीट तक है और उनका वजन कई टन है। इनकी सतह भी काफी चिकनी नजर आती है। वैज्ञानिकों की जांच में पता चला कि ये साधारण पत्थर नहीं हैं। इनमें से कई पत्थर गैब्रो नाम की बेहद कठोर ज्वालामुखीय चट्टान से बने थे। पुरातत्वविदों के मुताबिक, इन पत्थरों को प्राचीन डिक्विस संस्कृति के लोगों ने करीब 700 ईस्वी से 1535 ईस्वी के बीच तैयार किया था। लेकिन उस समय के लोगों ने इतने बड़े और गोल पत्थरों को कैसे बनाया? उन्होंने इन्हें एक जगह से दूसरी जगह कैसे पहुंचाया? इन सवालों के जवाब आज भी शोधकर्ताओं के लिए पहेली हैं।
विज्ञापन
क्या इस बार नहीं पड़ेगी ठंड? अल-नीनो हो रहा है शक्तिशाली, मौसम पर मंडरा रहा खतरा
क्या इन पत्थरों को एलियंस ने बनाया था?
रहस्यमयी पत्थरों की जब खोज हुई, तो इनके बारे में कई तरह की कहानियां फैलने लगीं। कुछ लोगों का मानना था कि इतने सटीक और चिकने गोल पत्थर बिना आधुनिक मशीनों के बनाना संभव नहीं था। इसी वजह से कुछ लोगों ने इनके बनने का संबंध एलियंस यानी दूसरे ग्रहों के जीवों से जोड़ दिया। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि ये पत्थर प्राचीन और रहस्यमयी नगरी अटलांटिस से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है।
आसमान से हुई मछलियों की बारिश, सड़कों पर बिछ गईं मछलियां, जानिए इसके पीछे का चौंकाने वाला रहस्य
इन रहस्यमयी पत्थरों को लेकर एक और दिलचस्प कहानी सामने आई है। कुछ लोगों को यकीन था कि इनके भीतर सोना छिपा हुआ है। इसी लालच में कई मजदूरों ने पत्थरों को तोड़ने और उनमें विस्फोट करने तक की कोशिश की, लेकिन उन्हें अंदर से कोई खजाना नहीं मिला। इस तरह कई प्राचीन पत्थरों को भारी नुकसान पहुंचा।
यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल हैं ये पत्थर
लगातार होने वाली चोरी और नुकसान को देखते हुए कोस्टा रिका में इन पत्थरों को सुरक्षित रखने की कोशिश की गई। बाद में डिक्विस क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों को संरक्षण मिला। साल 2014 में यूनेस्को ने कोस्टा रिका के डिक्विस डेल्टा के पत्थर के गोलों वाले पूर्व-कोलंबियाई प्रमुख बस्तियों को विश्व धरोहर सूची में शामिल कर दिया। इससे इन प्राचीन पत्थरों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
नाइजीरियाई लड़के ने हरियाणवी गाने पर किया स्टेज हिलाने वाला डांस, ठुमके औक एक्सप्रेशन देखकर लोग हैरान
अब ये गोल पत्थर कोस्टा रिका के इतिहास और प्राचीन सभ्यता की एक अनमोल निशानी हैं। हालांकि, इनके निर्माण से जुड़ी कई बातें अभी भी लोगों को आकर्षित करती हैं, लेकिन इनके पीछे किसी एलियन या छिपे हुए खजाने का कोई प्रमाण नहीं है। इनका सबसे बड़ा रहस्य यही है कि प्राचीन लोगों ने सीमित साधनों के बावजूद इन्हें इतने सुंदर गोल आकार में कैसे तराशा और व्यवस्थित किया होगा।