फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Chinese woman wrapped in large plastic bag after hospital discharge post childbirth but why?

Viral: क्यों चीन में महिलाओं को प्लास्टिक में लपेटा जाता है? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 26 Jan 2025 12:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Jan 2025 12:45 PM IST
सार

Ajab-Gajab: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीर चीन की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर रही है। दरअसल, यह एक महिला की है, जिसे प्रसव यानी बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन
Chinese woman wrapped in large plastic bag after hospital discharge post childbirth but why?
क्यों चीन में महिलाओं को प्लास्टिक में लपेटा जाता है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Ajab-Gajab: कभी-कभी ऐसी खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं, जो हैरान करने वाली होती हैं। कभी-कभी ऐसी खबरें पढ़ने के बाद लोगों को यकीन होता है। मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर इसकी वजह क्या है? अक्सर चीन से कई तरह की खबरें सामने आती हैं, जो बेहद हैरान करने वाली होती हैं। अब एक बार फिर चीन की पोल खोलने वाली खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीर चीन की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर रही है। दरअसल, यह एक महिला की है, जिसे प्रसव यानी बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। यह महिला एक व्हील चेयर पर बैठी है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसे एक प्लास्टिक बैग में लपेटकर बैठाया गया है। अब महिला को इस हालत में देखकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन


महिला की इस तस्वीर को देखकर चीन में पारंपरिक स्वास्थ्य प्रथाओं की चर्चा होने लगी है। महिला की यह तस्वीर चीन में महिला के प्रसव के बाद की देखभाल से जुड़ी पुरानी मान्यताओं की याद दिला रहा है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह चीन में महिला के प्रसव के बाद इस तरह से देखभाल की पुरानी मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल यह हैरान करने वाली तस्वीर चीन के दालियान, लिआओनिंग प्रांत के एक अस्पताल की है। यहां पर दिसंबर के महीने में तापमान 5 डिग्री से नीचे था। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि प्रसव के बाद उसे कमजोरी लग रही थी और ठंड से बचने के लिए उसने यह तरीका अपनाया था। महिला ने एक मोटी डाउन जैकेट पहनकर रखा था। उसके बाद अस्पताल से बाहर आते समय अपने शरीर को एक विशाल प्लास्टिक बैग से ढककर रखी हुई थी। 

Republic Day 2025: क्यों 15 अगस्त को होता है ध्वजारोहण और 26 जनवरी को फहराया जाता है तिरंगा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया है कि हाल ही में उसने बच्चे को अभी जन्म दिया था जिससे वह बहुत कमजोर है। वह नहीं चाहती थी कि उसे ठंड लगे। उसका कहना है कि उसकी मां ने ऐसा करने के लिए कहा था। महिला ने कहा कि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करना सस्ता और प्रभावी था। इससे हवा से बचाव में मदद मिलती है।  


Maha kumbh 2025: कैसे बनते हैं अघोरी साधु और किसकी करते हैं साधना? जानिए कैसी होती है इनकी रहस्यमयी दुनिया

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में इस तरह की एक प्राचीन प्रथा है, जिसके मुताबिक महिला को प्लास्टिक में लपेटकर रखा जाता है। चीन में पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल एक तरीका है, जिसे "जुआ युए जी कहा जाता है। इसका मतलब है कि महीने भर आराम करना। इसके मुताबिक, बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को एक महीने तक विशेष देखभाल करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नियम वैज्ञानिक आधारित नहीं है। 

Maha kumbh 2025: संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक अस्पताल में गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. लुओ ली, जो चोंगकिंग ने बताया कि नई माताओं को तेज हवा से बचना बेहद जरूरी होता है। वह सलाह देते हैं कि खिड़कियां आधे घंटे के लिए खोली जाएं। इसमें मां और बच्चे को सीधे हवा से बचाया जाए। बता दें कि यह तस्वीर बीते महीने सोशल मीडिया खूब चर्चा का विषय बनी थी और अब एक बार फिर सोशळ मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed