{"_id":"679376ea35898823c406214c","slug":"maha-kumbh-2025-aghori-baba-kalpurush-predictions-for-coming-years-kumbh-mela-prayagraj-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maha kumbh 2025: संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Maha kumbh 2025: संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:49 PM IST
सार
Maha Kumbh 2025: अघोरी बाबा कालपुरुष चेहरे पर लांल रंग, शरीर पर भस्म और हाथ में मानव खोपड़ी लिए रहते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने हिमालय की चोटियों सालों तक ध्यान किया है।
विज्ञापन
1 of 5
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में गंगा, युमना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम तट पर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में एक से बढ़कर एक साधु-संत पहुंचे रहे हैं। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ में कई ऐसे साधु पहुंचे हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मेले में एक 95 वर्षीय अघोरी बाबा कालपुरुष भी पहुंचे, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
अघोरी बाबा कालपुरुष चेहरे पर लांल रंग, शरीर पर भस्म और हाथ में मानव खोपड़ी लिए रहते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने हिमालय की चोटियों सालों तक ध्यान किया है। इसके कारण उनकी आवाजा हो चुकी है। महाकुंभ में पहुंचे बाबा ने ऐसी भविष्यवाणी की है जिसने लोगों को डरा दिया है। आज हम बताते हैं कि बाबा कालपुरुष कौन हैं और उन्होंने क्या भविष्यवाणी की है?
2 of 5
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
सात महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं बाबा
हर 12 साल में महाकुंभ लगता है। बाबा कालपुरुष का कहना है कि वह सात महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, वह इस बार कुछ अलग तरह के संकेत महसूस कर रहे हैं। दाह-संस्कार की जगह पर कौवे अलग तरह की आवाज निकाल रहे हैं और मुर्दे बहुत अधिक बेचैन हैं।
3 of 5
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
जब गंगा रोएगी, तो मैदान भर जाएंगे
अघोरी बाबा कालपुरुष ने भविष्य में धरती पर होने वाले बदलावों के बारे में बताया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चिता जल जाएगी और हवा काली हो जाएगी। जो इंसान भूल गया है, वो नदी को सबकुछ याद है। उन्होंने कहा कि गंगा जब रोएगी तो उसके आंसू से मैदान भर जाएंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है।
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
...तो आएगी तबाही
बाबा ने दावा किया कि नदी अपना रास्ता बदलेगी, तब शहरों को अहसास वे उधार की जमीन पर बसे है। आने वाला चार साल में यह सामने आएगा, जिसे मानव स्थाई और शाश्वत मानता है। महाकुंभ में सबसे उम्रदराज अघोरी साधु बाबा कालपुरुष पानी को लेकर भविष्यवाणी करते रहते हैं। उनका कहना है कि पहाड़ अपना रास्ता छोड़ देंगे और नदियां धीरे-धीरे अपना एक साथ नया रास्ता खोजेंगी। धरती पर कई मंदिर एक साथ फिर वापस आएंगे।
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
बदल जाएगा संगम
बाबा ने प्रयागराज में त्रिवेणी को संगम स्थल को चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनका दावा है कि यह संगम बदल जाएगा। समय के साथ संगम को नया स्थान मिलेगा और भविष्य की पीढ़ी नए संगम पर कुंभ का आयोजन करेगी। बाबा ने अपनी किसी भी भविष्यवाणी में विनाश का सीधे-सीधे जिक्र नहीं की है, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आने वाले समय की जटिलताओं के बारे में जरूर बता रही हैं। हालांकि, आने वाले समय में ही पता चलेगा कि अघोरी बाबा कालपुरुष की भविष्यवाणियां कितनी सच होती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।