{"_id":"65cb34f90b9d514c9a09c079","slug":"china-builds-telescope-to-hunt-for-exoplanet-alien-world-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेंडिंग: दो साल बाद एलियन दुनिया खोज लेगा चीन, हिमालय पर लगाने जा रहा है नया टेलिस्कोप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ट्रेंडिंग: दो साल बाद एलियन दुनिया खोज लेगा चीन, हिमालय पर लगाने जा रहा है नया टेलिस्कोप
Tue, 13 Feb 2024 02:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:55 PM IST
सार
चीन हिमालय पर नया टेलिस्कोप लगाने की तैयारी कर रहा है। इस टेलीस्कोप के जरिए चीन अंतरिक्ष में एलियन दुनिया की खोज करेगा।
विज्ञापन
दो साल बाद एलियन दुनिया खोज लेगा चीन
- फोटो : Twitter/@AndyVermaut
विस्तार
china's just telescope: चीन हिमालय पर नया टेलिस्कोप लगाने की तैयारी कर रहा है। इस टेलीस्कोप के जरिए चीन अंतरिक्ष में एलियन दुनिया की खोज करेगा। शंघाई जियाओ तोंग यूनिवर्सिटी इस टेलिस्कोप को एक्सोप्लैनेट्स यानी बाहरी ग्रहों की खोज के लिए बना रही है। चीन को उम्मीद है कि वह साल 2026 में एलियन दुनिया की जानकारी हासिल करने लगेगा।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम हिमालय के ऊंचे पहाड़ों पर यह नया टेलिस्कोप लगाया जा रहा है, जिसका नाम JUST है। JUST का मतलब है कि जियाओतोंग यूनिवर्सिटी स्पेक्ट्रोस्कोपिक टेलिस्कोप। दो साल में यह टेलिस्कोप काम करने लगेगा। सायशीतेंग पहाड़ (Saishiteng Mountain) पर इसे बनाया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम चीन के क्विंघाई प्रांत के लेंघू के नजदीक यह पहाड़ स्थित है।
विज्ञापन
चीन के वैज्ञानिक इस स्थान से अंतरिक्ष में नजर रखेंगे। बाहरी ग्रहों और नई एलियन दुनिया की खोज करेंगे। इस टेलिस्कोप का अपर्चर 4.4 मीटर है। इसका मतलब यह है कि हर टेलिस्कोप एक बार में कई लक्ष्य पर स्विच कर सकता है। इससे एकसाथ बहुत बड़े स्पेक्ट्रल ऑब्जरवेशन में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
अजब-गजब: एलियंस का अड्डा बन रहा ये एयरपोर्ट! फिर दिखा रहस्यमयी यूएफओ, पायलट्स ने किया चौंकाने वाला दावा
अजब-गजब: पूर्व सीआईए एजेंट का चौंकाने वाला दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस, इस प्रयोग में हुआ था शामिल
इसलिए दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि चीन के इस टेलिस्कोप से अंतरिक्ष में कई नए खुलासे होंगे। इसके साथ ही नए एक्स्पोप्लैनेट खोजे जाएंगे और नई एलियन दुनिया की भी खोज होगी।
ट्रेंडिंग: यहां खुदाई में मिलीं हैरान करने वाली चीजें, भगवान से ऐसे संपर्क करते थे लोग! हुआ हैरतगेंज खुलासा
यह सबसे अधिक ताकतवर स्पेक्ट्रल टेलिस्कोप है, जिससे लंबे समय तक चीन और दुनिया के अन्य वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष के रहस्यों का खुलासा करने में मदद मिलेगी। यह टेलिस्कोप हाई-प्रेसिशन स्पेक्ट्रोमीटर से लैस किया गया है। इसे मल्टी-टारगेट और हाई-प्रेसिशन स्पेक्ट्रल ऑब्जरवेशन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाएगा।