{"_id":"687b27b850eb6fff7209d812","slug":"bride-seen-cramming-before-taking-rounds-at-her-own-wedding-exam-was-the-next-day-video-goes-viral-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अपनी ही शादी में फेरों से पहले रट्टा मारती दिखी दुल्हन, अगले दिन ही था एग्जाम, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अपनी ही शादी में फेरों से पहले रट्टा मारती दिखी दुल्हन, अगले दिन ही था एग्जाम, वीडियो वायरल
Sat, 19 Jul 2025 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:50 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल की रस्म के बाद सिमरनजीत कुर्सी पर बैठी हैं, चेहरे पर मेकअप, भारी गहनों से सजी हुई, हाथों में मेहंदी और हाथ में मोबाइल फोन। इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन में यह भी साफ किया कि उनका एग्जाम अगले ही दिन है, इसलिए वह फेरे से पहले पढ़ाई में जुटी हैं।
विज्ञापन
दुल्हन ने फेरों से पहले मारा रट्टा
- फोटो : इंस्टाग्राम @mxminniee
विस्तार
शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। चारों ओर उत्सव का माहौल, रिश्तेदारों की गहमागहमी, रस्मों की चहल-पहल और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच दूल्हा-दुल्हन सिर्फ मुस्कुराते हैं और अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई दुल्हन फेरों से ठीक पहले अपने फोन में सिर झुकाकर पढ़ाई कर रही हो? जी हां, एक ऐसा ही अनोखा सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन शादी की तैयारियों के बीच फोन पर अपने नोट्स रटती नजर आ रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में नजर आ रही दुल्हन हैं सिमरनजीत कौर शर्मा, जो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल @mxminniee पर शेयर किया है। सिमरनजीत ने हाल ही में अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, लेकिन जिस वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसमें वह दुल्हन के लिबास में सज-धजकर बैठी हैं और मोबाइल में नोट्स पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फेरों से पहले रट्टा मारती दिखी दुल्हन
वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल की रस्म के बाद सिमरनजीत कुर्सी पर बैठी हैं, चेहरे पर मेकअप, भारी गहनों से सजी हुई, हाथों में मेहंदी और हाथ में मोबाइल फोन। इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन में यह भी साफ किया कि उनका एग्जाम अगले ही दिन है, इसलिए वह फेरे से पहले पढ़ाई में जुटी हैं। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। अब तक इसे 71 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों के कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया नजरिए से देखा, तो कई यूजर्स ने सिमरनजीत की पढ़ाई के प्रति गंभीरता को सराहा।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
एक व्यक्ति ने कमेंट किया, "जो पढ़ना चाहता है, वो कहीं भी पढ़ लेता है, चाहे मंडप ही क्यों न हो।" वहीं किसी ने यह सुझाव दिया कि "शादी की तारीख तय करने से पहले एग्जाम डेट देख लेनी चाहिए थी।" कुछ लोगों ने यह भी कहा कि "पहले पढ़ाई पूरी करने दो, शादी बाद में भी की जा सकती है।" हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि यह वीडियो महज एक रील हो सकता है, जो कि सिमरनजीत की क्रिएटिविटी और कंटेंट स्ट्रैटेजी का हिस्सा हो। चूंकि वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं, इसलिए हो सकता है यह एक मजेदार आइडिया के तहत फिल्माया गया हो।