{"_id":"6ab8de1c2a10c810b90c972e","slug":"bride-emotional-entry-dance-brought-tears-to-everyone-eyes-video-goes-viral-on-internet-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई नवेली दुल्हन के डांस ने नम कर दीं सबकी आंखें, दिल छू लेगा वायरल वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
नई नवेली दुल्हन के डांस ने नम कर दीं सबकी आंखें, दिल छू लेगा वायरल वीडियो
Sun, 27 Sep 2026 04:00 PM IST
सोनिया चौहान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनिया चौहान
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:00 PM IST
सार
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक नई-नवेली दुल्हन के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने अपनी एंट्री पर ऐसा डांस किया जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
दुल्हन के एंट्री डांस का वीडियो
- फोटो : @divymohdiaries
विस्तार
नई नवेली दुल्हन का एंट्री डांस वीडियो: शादी के दौरान दुल्हनों के डांस करने के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। खासकर एंट्री के समय जब दुल्हन अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ डांस करती है, तो उस पल में खुशी और भावुकता दोनों देखने को मिलती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नई-नवेली दुल्हन के डांस का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन ने अपनी एंट्री पर ऐसा डांस किया जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं, भारी-भरकम पिंक कलर के लहंगे और गहनों से सजी एक दुल्हन बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' के सुपरहिट गाने 'जो मेरी मंजिलों को जाती है' पर एंट्री डांस करती नजर आ रही है। दुल्हन के एक्सप्रेशन और डांस ने वहां मौजूद लोगों की आंखों को नम कर दिया। यहां तक की दुल्हन का डांस देख दूल्हे की आंखें भी भर आईं।
यहां देखें वीडियो-
विज्ञापन
वीडियो को मिले 2.95 करोड़ से ज्यादा व्यूज
दुल्हन एंट्री डांस के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो गया है। वीडियो को अभी तक 2 करोड़ 95 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि कई लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स लड़की के डांस स्टेप्स, एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
प्यार और भावनाओं से भरा खास पल
शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के बीच प्यार, खुशी और भावनात्मक जुड़ाव देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक और खुश हो जाते हैं। ऐसे खूबसूरत पलों को देखकर लोगों को यह महसूस होता है कि दोनों का रिश्ता बेहद खास है। इसी भावना को व्यक्त करने के लिए आमतौर पर कहा जाता है कि 'जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है।'
वायरल वीडियो: खेतों के बीच लड़की का देसी डांस वायरल, पवन सिंह के रंगबाज राजा गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट

View this post on Instagram
A post shared by DivyMoh (दिव्यमोह) - The Divine Attraction✨ (@divymohdiaries)