फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ranchi monkey enters liquor shop and lying unconscious drinks alcohol video viral news in hindi

शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट

Sun, 27 Sep 2026 12:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 27 Sep 2026 12:52 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर रांची से बंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें में एक बंदर शराब की दुकान के अंदर बेसुध हालत में पड़ा हुआ नजर आ रहा है। बंदर को इस तरह दुकान के अंदर पड़ा देखकर लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Ranchi monkey enters liquor shop and lying unconscious drinks alcohol video viral news in hindi
शराब की दुकान में बेसुध पड़ा बंदर - फोटो : @rambabu935gmai1

विस्तार

Monkey Enters Liquor Shop Viral Video: शराब की दुकानों पर अक्सर काफी संख्या में इंसानों की भीड़ नजर आती है। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक शराब खरीदने के लिए दुकान पर आते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर रांची के ओरमांझी से एक शराब की दुकान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर शराब की दुकान के अंदर बेसुध पड़ा नजर आ रहा है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन




सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वायरल हो रहा वीडियो रांची के ओरमांझी स्थित एक शराब की दुकान का है, जिसमें अचानक एक बंदर पहुंच जाता है और फिर दुकान के अंदर रखी पैकिंग वाली शराब की बोतलों के ऊपर बेसुध हालत में पड़ा दिखाई देता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। आमतौर पर जहां लोग शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़े नजर आते हैं, वहीं इस बार एक बंदर ने ही दुकान के अंदर एंट्री मारकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन



दिल्ली: ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां देखें वीडियो-
 


बंदर की हरकत बनी चर्चा का विषय
शराब की दुकान में घुसे बंदर के इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, बंदर ने दुकान में रखी शराब पी ली और इसके बाद नशे में धुत होकर पेटियों के ऊपर ही लेट गया। बंदर को इस हालत में देखकर आसपास मौजूद लोग उसका वीडियो बनाने लगे। हालांकि, वीडियो से इस बात की पुष्टि नहीं होती कि बंदर ने वास्तव में शराब पी थी या नहीं और अगर पी थी तो कितनी मात्रा में। इसके बावजूद, पेटियों के ऊपर बेसुध हालत में पड़े बंदर का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन 
शराब की दुकान में बंदर के इस अनोखे कारनामे के वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। बंदर को इस तरह बोतलों के ऊपर पड़ा देखकर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  भाई लाइन में लगने के बजाय सीधे अंदर पहुंच गया। दूसरे यूजर ने लिखा-  इसे बोतल नहीं, पूरा ठेका ही पसंद आ गया। 


हाथियों की एकजुटता देख हैरान हुए लोग, नन्हे हाथी को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन का वीडियो हुआ वायरल


सड़क के बीच बाघ ने जमाया डेरा, रणथंभौर में लगा टाइगर ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो



बंदरों को अक्सर उनकी चंचल और नटखट हरकतों के लिए जाना जाता है। कई बार वे खाने-पीने की चीजों की तलाश में दुकानों या घरों में घुस जाते हैं और लोगों की चीजें उठाकर भागने लगते हैं। उनकी ऐसी शरारतें अक्सर लोगों के लिए हैरानी के साथ-साथ मनोरंजन का कारण भी बन जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed