फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन ने शादी में मेहमानों से मांगी एंट्री फीस, खुद की बहन ही नहीं आई

Mon, 20 Jan 2020 02:59 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Bride charges entrance fee from guests for her wedding expenses in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आमतौर पर शादियों में शामिल होने के लिए मेहमानों को कार्ड भेजा जाता है या उन्हें फोन कर बता दिया जाता है कि वो शादी में जरूर आएं। अगर शादी हाई-फाई हो तो मेहमानों को कार्ड के साथ आने के लिए कहा जाता है, लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों से एंट्री फीस मांगी हुई हो? यह सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ है। 

Bride charges entrance fee from guests for her wedding expenses in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक 26 वर्षीय लड़की ने अपनी शादी में शामिल होने को लेकर मेहमानों के लिए एंट्री फीस रखी और वो भी 50 डॉलर यानी करीब 3500 रुपये। ऐसा करने के पीछे उसका ये तर्क था कि ये फीस इसलिए रखी गई ताकि 'विशिष्ट अतिथि सूची' बनाई जाए और शादी में आने के लिए मेहमानों को लाइन में न लगना पड़े। इसके अलावा वह चाहती थी कि शादी में उसके जितने खर्च हुए, वो उसे वापस पा सके।  

Bride charges entrance fee from guests for her wedding expenses in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुल्हन की चचेरी बहन डैन्टी शीप (19) ने सोशल मीडिया साइट 'रेडिट' पर यह अजीबोगरीब जानकारी साझा की है। उसने बताया कि दुल्हन रिश्ते में उसकी बहन लगती है। रविवार को उसकी शादी थी, लेकिन उससे पहले उसने घोषणा की थी कि शादी में आने वाले मेहमानों को एंट्री फीस के तौर पर 50 डॉलर यानी करीब 3500 रुपये देने होंगे। उसका कहना था कि मेहमान शादी से पहले भी पैसे दे सकते हैं, ताकि 'विशिष्ट अतिथि सूची' में उन्हें शामिल किया जा सके, जिससे उन्हें शादी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bride charges entrance fee from guests for her wedding expenses in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डैन्टी शीप ने ने बताया कि उसने अपनी बहन से कहा कि अगर वो ऐसा करती है, तो वो शादी में नहीं आ पाएगी, क्योंकि ये ठीक नहीं है। यह मेहमानों का अपमान है। इसके बाद उसने ये बात डैन्टी के अंकल-आंटी को बताई तो उन्होंने कहा कि वो उसकी एंट्री फीस भर देंगे, लेकिन उसने शादी में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Bride charges entrance fee from guests for her wedding expenses in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दुल्हन की जमकर खिंचाई की है। लोगों का कहना है कि अगर वो अपनी शादी का भी खर्च नहीं उठा सकती है तो उसे शादी करने का कोई हक नहीं है। मेहमानों से एंट्री फीस मांगना गलत है और ये उनके साथ एक गंदा मजाक है। एक यूजर का कहना था कि दूल्हा-दुल्हन को उपहार देना एक परंपरा है, लेकिन इस तरह अपने ही दोस्तों, परिवार के लोगों और करीबियों से वेडिंग एंट्री फीस मांगना बिल्कुल भी सही नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed