फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boys playing snake ladder game with real snakes python viral video

Viral Video: जिंदा अजगरों से घिरे बोर्ड पर सांप-सीढ़ी का खेल, फिर खिलाड़ी के साथ हुआ कुछ ऐसा जो उड़ा देगा होश

Fri, 21 Aug 2026 08:40 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 21 Aug 2026 08:40 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप-सीढ़ी खेलते लड़कों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का खतरनाक अजगर के साथ सांप सीढ़ी खेलते नजर आ रहा है। लेकिन तभी मस्ती का मोमेंट अचानक दहशत में बदल जाता है। 

विज्ञापन
Boys playing snake ladder game with real snakes python viral video
असली अजगर के साथ सांप-सीढ़ी का खेल खेलता शख्स - फोटो : @kangden_kebonreptile

विस्तार

Snake-Ladder Game With Real Python Viral Video: सांप-सीढ़ी का खेल हर इंसान की बचपन की यादों से जुड़ा होता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर इस खेल में असली अजगर हो तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया से सांप-सीढ़ी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का खतरनाक अजगर के साथ सांप-सीढ़ी खेलता नजर आ रहा है। लेकिन तभी मस्ती का मोमेंट अचानक दहशत में बदल जाता है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दो युवक जमीन पर बने एक बड़े सांप-सीढ़ी बोर्ड पर खेलते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उनके आसपास कई अजगर भी मौजूद हैं। उनमें से एक युवक डाइस फेंकने के बाद 1, 2, 3 गिनते हुए आगे बढ़ता है। इसी दौरान वह उस खाने तक पहुंच जाता है, जहां एक अजगर पहले से बैठा होता है। युवक पैर से अजगर को हटाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी अजगर अचानक पलटकर उसकी ओर हमला करने के लिए बढ़ता है। अजगर को अपनी ओर आते देख युवक तुरंत उछलकर पीछे हट जाता है और खुद को हमले से बचा लेता है।

विज्ञापन


Viral Video: चीन की मेट्रो में अचानक मचा हड़कंप, फर्श पर बिलबिलाते नजर आया सांपों का झुंड
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kang Den Kebon Reptile (@kangden_kebonreptile)


खतरनाक अजगरों के साथ सांप-सीढ़ी खेलते लड़कों के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। 

 

बता दें कि इस प्रोफाइल पर यह अकेला वीडियो नहीं है। यहां सांपों से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं। प्रोफाइल पर सांपों के साथ सांप-सीढ़ी खेलते हुए भी कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। जानवर आमतौर पर तब तक इंसानों पर हमला नहीं करते, जब तक उन्हें खतरा महसूस न हो या उन्हें उकसाया न जाए। ऐसे में वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना और उन्हें परेशान करने से बचना बेहद जरूरी है।

Viral Video: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर, कुत्तों के बीच घूमते मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल, खुशी से छलक पड़े मेड के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed