हिंदी नहीं आती थी फिर भी समझ गया युवती का दर्द, ऑटो ड्राइवर चंदन की दरियादिली ने जीता दिल
Viral Video: बेंगलुरु की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपने ऑटो ड्राइवर चंदन की तारीफ की है। युवती के मुताबिक, छेड़छाड़ की घटना के बाद वह ऑटो में रोने लगी थीं। ड्राइवर को हिंदी नहीं आती थी, लेकिन उसने उनकी भावनाओं को समझा और उन्हें संभालने की कोशिश की। उसकी इस संवेदनशीलता की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो में बैठकर मंजिल तक पहुंचना आम बात है, लेकिन कई बार सफर के दौरान कोई छोटी-सी बात भी दिल पर गहरा असर छोड़ जाती है। बेंगलुरु की एक युवती के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ऑफिस जाने के लिए घर से निकली युवती के साथ रास्ते में एक लड़के ने छेड़छाड़ की। इस घटना से वह इतनी परेशान हुईं कि उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्हें शायद उम्मीद भी नहीं थी कि कुछ ही देर बाद एक अनजान शख्स उनकी परेशानी को समझने की कोशिश करेगा। यह शख्स कोई करीबी नहीं, बल्कि उनका ऑटो ड्राइवर चंदन था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बरे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
भाषा नहीं आई आड़े
युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पूरे अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के कई दूसरे लोगों की तरह चंदन को भी हिंदी नहीं आती थी। इसके बावजूद वह उनके आंसुओं को देखकर परेशान हो गए। चंदन ने अपनी भाषा में उन्हें समझाने और शांत कराने की कोशिश की। वह उन्हें यह भरोसा दिलाने की कोशिश करते रहे कि रोने से कोई फायदा नहीं है और भगवान सब देख रहा है। शायद शब्द अलग थे, लेकिन भावनाएं समझने के लिए हमेशा एक ही भाषा की जरूरत नहीं होती। चंदन ने भी बिना हिंदी जाने युवती को संभालने की कोशिश की।
started crying in the auto on my way to office because of a creep I’d encountered on the road just moments before. And the cutest Anna who didn’t know Hindi at all somehow had a full blown conversation with me, calming me down, telling me God is there, and asking if I’d eaten… pic.twitter.com/HkotvtTWMM
— Aayushi 🌻 (@halfwaayushi) August 24, 2026
नाश्ते के लिए भी पूछा
युवती के मुताबिक चंदन ने उनसे नाश्ता करने के लिए भी पूछा। एक अनजान ड्राइवर का इस तरह चिंता करना उन्हें काफी भावुक कर गया। उन्होंने अपनी पोस्ट में चंदन की तारीफ करते हुए लिखा कि अगर आप गोल्ड यानी अच्छे इंसान की तलाश में निकलेंगे तो शायद आपको वह मिल भी जाए। उन्होंने चंदन अन्ना को सलाम भी किया। युवती ने यह भी कहा कि जहां आपका दिल टूटा है, वहीं वह जुड़ भी सकता है। उनके मुताबिक, उस मुश्किल वक्त में चंदन की छोटी-सी कोशिश उनके लिए काफी मायने रखती थी।
सोशल मीडिया पर लोग बोले- अच्छे लोग अभी बाकी हैं
पोस्ट सामने आने के बाद लोग ऑटो ड्राइवर चंदन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुनिया में अभी भी ऐसे अच्छे लोग मौजूद हैं जो जरूरत के वक्त आपका ख्याल रख सकते हैं। वहीं एक और यूजर ने आसपास मौजूद ऐसे लोगों की सराहना की।