{"_id":"6a8e86b894705e5256054b64","slug":"barabanki-girl-innocent-appeal-to-dm-for-road-repair-goes-viral-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डीएम अंकल रोड बनवा दीजिए... हम डूब गए थे’, नन्हीं बच्ची की मासूम अपील ने खींचा सबका ध्यान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
‘डीएम अंकल रोड बनवा दीजिए... हम डूब गए थे’, नन्हीं बच्ची की मासूम अपील ने खींचा सबका ध्यान
Wed, 26 Aug 2026 11:55 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:55 AM IST
सार
Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बच्ची ने अपने घर के सामने खराब सड़क और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की परेशानी बताते हुए डीएम से सड़क बनवाने की अपील की है। वीडियो के बाद लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- फोटो : social media
विस्तार
बारिश के मौसम में सड़क पर भरा पानी और बड़े-बड़े गड्ढे किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। लेकिन जब यही परेशानी किसी छोटे बच्चे की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाए तो उसकी चिंता और बढ़ जाती है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आए एक वायरल वीडियो में एक नन्हीं बच्ची ने अपनी इसी परेशानी को लेकर जिले के डीएम से मदद की गुहार लगाई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बच्ची ने किसी बड़े नेता या अधिकारी की तरह लंबी शिकायत नहीं की। उसने बस अपनी समस्या सीधे शब्दों में बता दी। वीडियो में वह कहती सुनाई देती है, “डीएम अंकल हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। बहुत बड़े गड्ढे हैं। पानी भर जाता है। हम डूब गए थे।” बच्ची की यह मासूम अपील सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही है।
विज्ञापन
घर के सामने सड़क पर बड़े गड्ढे
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र में क्रिस्टल गार्डन के पास का है। बच्ची अपने घर के सामने मौजूद खराब सड़क की समस्या बता रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बच्चों के लिए ऐसी सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है। बच्ची की बातों से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश के दौरान वहां हालात कितने मुश्किल हो जाते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने कहा- बच्ची की बात प्रशासन तक पहुंचे
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में उसने जिस साफ तरीके से अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखने की कोशिश की, वह काबिल-ए-तारीफ है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उम्मीद जताई कि बच्चों की आवाज अक्सर प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। वहीं कई यूजर्स ने प्रशासन से सड़क की समस्या पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। बाराबंकी जैसे जिलों के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में खराब सड़क और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती रहती है। इस वीडियो ने एक बार फिर स्थानीय स्तर की इस परेशानी को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जिलाधिकारी मामले का संज्ञान लेकर सड़क की स्थिति सुधारने के लिए जल्द कदम उठाएंगे।