फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   aunt wedding nephew said I will come to pick you up on a bicycle bride burst into tears Video goes viral

Viral Video: बुआ की शादी में भतीजे ने कहा- मैं आपको साइकिल से लेने आऊंगा, बातें सुनकर फूट-फूटकर रो पड़ी दुल्हन

Mon, 19 May 2025 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 May 2025 01:01 PM IST
सार

Bua-Bhatija Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन फेरे ले रहे होते हैं, उसी दौरान दुल्हन का छोटा भतीजा उसके पास आता है और बेहद मासूमियत के साथ अपनी बात कहता है।

विज्ञापन
aunt wedding nephew said I will come to pick you up on a bicycle bride burst into tears Video goes viral
भतीज के बात सुनकर फूट-फूटकर रो पड़ी दुल्हन - फोटो : इंस्टाग्राम @radhika.gupta108

विस्तार

शादी का दिन हर किसी के जीवन में खास होता है, लेकिन इसके साथ ही कई भावनात्मक पल भी जुड़े होते हैं। खासकर लड़की के परिवार के लिए यह दिन दोहरी भावनाओं से भरा होता है। एक तरफ बेटी की नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी होती है तो दूसरी ओर उसकी विदाई का गम भी दिल को छू जाता है। आमतौर पर हम मां-बाप को बेटी की विदाई पर भावुक होते देखते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भतीजे की भावनाएं सबका दिल जीत रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन फेरे ले रहे होते हैं, उसी दौरान दुल्हन का छोटा भतीजा उसके पास आता है और बेहद मासूमियत के साथ अपनी बात कहता है। वह कहता है, “बुआ, आप मुझे छोड़कर फूफाजी के साथ जा रही हो। लेकिन जब भी मेरी याद आए तो मुझे फोन कर देना। मैं साइकिल लेकर आपको लेने आ जाऊंगा।” बच्चे की इस भोली बात पर शादी में मौजूद सभी मेहमान हंस पड़ते हैं, लेकिन साथ ही इस भावुक पल ने सभी की आंखों को नम भी कर दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Radhika Gupta (@radhika.gupta108)

विज्ञापन
विज्ञापन



भतीज की बात सुनकर रो पड़ी दुल्हन
दुल्हन अपने भतीजे की बात सुनकर खुद को संभाल नहीं पाती और उसे गले लगाकर रो पड़ती है। यह पल वहां मौजूद हर किसी को छू जाता है और शादी का यह लम्हा सभी के दिल में बस जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर radhika.gupta108 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस क्लिप को 4.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 लाख 33 हजार से अधिक यूज़र्स ने इसे लाइक किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “मेरा भतीजा हमेशा मेरा पहला बच्चा रहेगा।”

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो को देखने के बाद लोग भी अपने-अपने भाव जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बुआ और भतीजे का रिश्ता वाकई बहुत खास होता है।” किसी और ने कहा, “इस वीडियो को देखकर मैं इमोशनल हो गया।” एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “बुआ और भतीजे के बीच का रिश्ता बिल्कुल मां-बेटे जैसा होता है।” सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया कि रिश्तों की गहराई उम्र की नहीं भावना की मोहताज होती है। एक मासूम भतीजे का अपनी बुआ के लिए यूं भावुक होना, हर किसी के दिल को छू गया।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed