फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   As soon as the man holding a balloon in his mouth teased the snake something happened Video goes Viral

Viral Video: मुंह में गुब्बारा दबाए शख्स ने जैसे ही सांप को छेड़ा, 7 सेकंड बाद हुआ ऐसा कि हर कोई हैरान रह गया

Tue, 05 Aug 2025 01:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Aug 2025 01:54 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने मुंह में काले रंग का गुब्बारा दबाए खड़ा होता है और उसके सामने टेबल पर एक सांप मौजूद होता है। शख्स स्नैक कैचर रॉड से बार-बार सांप को उकसाता है ताकि वह उसके मुंह में रखे गुब्बारे पर हमला कर दे।

विज्ञापन
As soon as the man holding a balloon in his mouth teased the snake something happened Video goes Viral
मुंह में गुब्बारा दबाकर शख्स ने सांप को उकसाया - फोटो : इंस्टाग्राम @yesimtexan

विस्तार

सांप जैसे जहरीले जीव के साथ मजाक करना बेहद खतरनाक हो सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर छा जाने की चाहत में लोग ऐसे जोखिम भरे काम करने से भी नहीं हिचकते। हाल ही में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सांप के सामने खड़े होकर बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आता है। यह स्टंट किसी आम मौके पर नहीं बल्कि एक जेंडर रिवील पार्टी में किया गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने मुंह में काले रंग का गुब्बारा दबाए खड़ा होता है और उसके सामने टेबल पर एक सांप मौजूद होता है। शख्स स्नैक कैचर रॉड से बार-बार सांप को उकसाता है ताकि वह उसके मुंह में रखे गुब्बारे पर हमला कर दे। जैसे ही सांप गुस्से में आता है, वह फुर्ती से आगे बढ़कर गुब्बारे को फोड़ देता है। गुब्बारा फूटते ही उसके अंदर से गुलाबी रंग के छोटे कागज के टुकड़े बाहर निकलते हैं, जो ये दर्शाते हैं कि घर में बेटी आने वाली है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yes I’m Texan™ (@yesimtexan)

विज्ञापन
विज्ञापन



सांप ने अचानक से किया हमला
वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि शख्स के पास एक गर्भवती महिला खड़ी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जेंडर रिवील उसी महिला के बच्चे का किया जा रहा था। यह वीडियो हालांकि छोटा है, लेकिन इसमें जोखिम बहुत बड़ा था। गनीमत रही कि सांप ने सिर्फ गुब्बारे पर ही हमला किया और कोई हादसा नहीं हुआ।

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो लगभग 11 सेकंड लंबा है और इसे इंस्टाग्राम पर @yesimtexan नाम के यूज़र ने पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने चेतावनी दी है: “कृपया ऐसा स्टंट घर पर करने की कोशिश न करें।” इस वीडियो को अब तक 3.8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 6 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। साथ ही, इस पर 200 से ज्यादा यूज़र्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी काफी मजेदार और आलोचना से भरी हैं। एक यूजर ने लिखा, “कम से कम इस बार जंगल तो नहीं जला! हमारी जेंडर रिवील पार्टियां तो कैलिफोर्निया में जंगलों को आग लगा देती हैं।” वहीं एक और यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “बेटी होने वाली है, शायद पिता को सांप से दूर ही रहना चाहिए था।” इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यह बहस भी शुरू हो गई है कि क्या थोड़े से लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना सही है?





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed