{"_id":"5e5fc2628ebc3eeadc7f3c88","slug":"ancient-mythological-crater-lake-of-india-lonar-lake-mystery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की वो झील, जिसका रहस्य जानने में जुटे हैं दुनिया भर के वैज्ञानिक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत की वो झील, जिसका रहस्य जानने में जुटे हैं दुनिया भर के वैज्ञानिक
दुनिया में ऐसी कई झीलें हैं, जो अपने आप में कोई न कोई रहस्य समेटी हुई हैं। एक ऐसी ही झील महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में भी है, जिसका रहस्य जानने में दुनिया भर के वैज्ञानिक जुटे हैं। नासा से लेकर दुनिया की तमाम एजेंसियां कई सालों से इस झील पर शोध कर रही हैं, लेकिन इसके रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस झील का नाम है लोनार झील। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह झील उल्का पिंड के धरती से टकराने की वजह से बनी थी, लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये है कि वो उल्का पिंड कहां गया, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। माना जाता है कि यह उल्का पिंड करीब 10 लाख टन वजन का रहा होगा।
3 of 7
लोनार झील, महाराष्ट्र
- फोटो : Social media
यह झील करीब 150 मीटर गहरी है। 70 के दशक में कुछ वैज्ञानिकों ने यह दावा किया था कि इस झील की उत्पति बुझे हुए (मृत) ज्वालामुखी के गर्त से हुई है। हालांकि बाद में यह दावा गलत साबित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लोनार झील, महाराष्ट्र
- फोटो : Social media
इस रहस्यमय लोनार झील पर हाल ही में हुए शोध में एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह झील लगभग पांच लाख 70 हजार साल पुरानी है। इसका मतलब है कि यह झील रामायण और महाभारत काल में भी मौजूद थी। हालांकि 2010 से पहले यह माना जाता था कि यह झील करीब 52 हजार साल पुरानी है, लेकिन इस नए शोध ने सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
लोनार झील, महाराष्ट्र
- फोटो : Social media
कहते हैं कि इस झील का उल्लेख ऋग्वेद और स्कंद पुराण में भी मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कई प्राचीन मंदिरों के अवशेष भी मिले हैं, जिसमें दैत्यासुदन मंदिर भी शामिल है, जो भगवान विष्णु, देवी दुर्गा और सूर्य देवता को समर्पित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।