Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल में छिपा है सांप, 15 सेकेंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे तेज नजरों वाले, क्या आप पूरा कर पाएंगे चैलेंज?

Mon, 23 Nov 2026 07:26 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 23 Nov 2026 07:26 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज आंखों को धोखा देने का काम करती हैं।

विज्ञापन
Optical Illusion Iq Test Brain Test If You Have Hawk Eyes then Find Snake in 15 Seconds
जंगल में छिपा है सांप, 15 सेकेंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे तेज नजरों वाले - फोटो : AI

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। ऐसी तस्वीरें देखने में भले ही सामान्य लगती हैं, लेकिन इनमें छिपी चीजों को ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इन तस्वीरों की खास बात यह है कि हमारी आंखों और दिमाग के बीच भ्रम पैदा करती हैं। कई बार तस्वीर में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी आसानी से दिखाई नहीं देती।



इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर इन दिनों चर्चा में है। इस तस्वीर में चारों तरफ जंगल दिखाई दे रहा है। पहली नजर में देखने पर पूरी तस्वीर एक जैसी लगती है। लेकिन जंगल में खतरनाक सांप छिपा हुआ है। आपको इसी छिपे हुए सांप को खोजने का चैलेंज दिया गया है।
 

Trending Videos
Optical Illusion Iq Test Brain Test If You Have Hawk Eyes then Find Snake in 15 Seconds
जंगल में छिपा है सांप, 15 सेकेंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे तेज नजरों वाले - फोटो : AI

15 सेकेंड में ढूंढना है सांप

इस वायरल तस्वीर में जंगल के बीच पेड़ दिख रहे हैं, जिनके बीच सांप छिपा है। आपका काम है कि बिना किसी की मदद के तस्वीर को ध्यान से देखकर छिपे हुए सांप को ढूंढ निकालें। इसके लिए आपके पांस सिर्फ 15 सेकेंड का समय है।

इस चुनौती को आसान समझने की गलती बिल्कुल न करें। तस्वीर को देखते ही सांप नजर आ जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। दरअसल, बार-बार तस्वीर को देखने के कारण हमारा दिमाग एक खास पैटर्न को पहचानने लगता है। ऐसे में सांप को खोजना मुश्किल हो जाता है।
 

Optical Illusion Iq Test Brain Test If You Have Hawk Eyes then Find Snake in 15 Seconds
जंगल में छिपा है सांप, 15 सेकेंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे तेज नजरों वाले - फोटो : AI

तेज नजर और एकाग्रता की होगी परीक्षा

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें केवल मनोरंजन का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये हमारी एकाग्रता और बारीकी से चीजों को देखने की क्षमता को भी चुनौती देती हैं। इस तरह के चैलेंज में सफलता पाने के लिए जल्दबाजी करने के बजाय तस्वीर के हर हिस्से पर ध्यान देना जरूरी है।
 

सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही: कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा, 1950 के बाद पहली बार होगा ऐसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Optical Illusion Iq Test Brain Test If You Have Hawk Eyes then Find Snake in 15 Seconds
जंगल में छिपा है सांप, 15 सेकेंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे तेज नजरों वाले - फोटो : AI

अगर आपको पहली बार में सांप दिखाई नहीं देता है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। तस्वीर को ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं ध्यानपूर्वक देखें। अपनी नजर को हर तरफ धीरे-धीरे घुमाएं। हो सकता है कि जिस सांप को आप काफी देर से खोज रहे हैं, वह आपकी नजरों के सामने ही मौजूद हो।


पति को छोड़ महिला का सुअर पर आया दिल! 10 साल की शादी तोड़ने के पीछे बताई ऐसी वजह, सुनकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
Optical Illusion Iq Test Brain Test If You Have Hawk Eyes then Find Snake in 15 Seconds
जंगल में छिपा है सांप, 15 सेकेंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे तेज नजरों वाले - फोटो : AI

क्या आप खोज पाए सांप? 

अगर आपने तस्वीर में छिपा सांप खोज लिया है, तो आपकी नजरें वाकई काफी तेज हैं। लेकिन अगर 15 सेकेंड बीत जाने के बाद भी आपको इसका जवाब नहीं मिला है, तो एक बार फिर कोशिश कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी यह चैलेंज दे सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन सबसे कम समय में सही जवाब खोज पाता है।

ध्यान रखें, इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज का उद्देश्य मनोरंजन और दिमाग को सक्रिय रखना है। इसलिए जवाब न मिलने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप फिर भी सांप नहीं खोज पाए हैं, तो तस्वीर में पीले घेरे के अंदर सांप को देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed